Search

 
 
 

पोटका में सीएम हेमंत और बड़कागांव में कल्पना ने भरी हुंकार

 
Ranchi: पोटका में सीएम हेमंत सोरेन और बड़कागांव में कल्पना सोरेन ने बीजेपी के खिलाफ निशाना साधा. पोटका में झामुमो उम्मीदवार संजीव सरदार के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. कहा कि भाजपा जितना परेशान करेगी, उतना ही हम तेजी से झारखंड के हक-अधिकारों की आवाज उठाएंगे. हम अपना अधिकार लेकर रहेंगे. सीएम ने कहा कि भाजपा ने हमेशा आदिवासियों का तिरस्कार किया. भाजपा के हर सौतेले व्यवहार का जनता हिसाब लेकर रहेगी. कहा कि भाजपा ने भूमिज समाज के साथ धोखा किया है.  

मजबूती के साथ बनने जा रही अबुआ सरकार

सीएम ने कहा कि मजबूती के साथ अबुआ सरकार बनने जा रही है. नियुक्तियों की राह में आई अड़चनों को दूर कर लिया गया है. भाजपा के शासन में ये अड़चनें पैदा की गई थीं. गठबंधन की सरकार बनते ही दो साल के अंदर सभी रिक्त पदों को भरा जाएगा. सभी विभागों के मानव बल की मैपिंग होगी. जरूरत के अनुसार नए पदों का भी सृजन किया जाएगा.

भाजपा को झारखंड के विकास से कोई लेना-देना नहीं हैः कल्पना

बड़कागांव में कांग्रेस उम्मीदवार अंबा प्रसाद के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि बीजेपी का फर्जी बुलडोजर नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन के विकास की गाड़ी दौड़ेगी. भाजपा व आजसू को झारखंड के विकास से कोई लेना-देना नहीं है. विस्थापितों के मुद्दे को भाजपा-आजसू ने दरकिनार कर दिया. भाजपा ने पिछड़ा समाज का आरक्षण घटाने का काम किया. इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/padyatra-of-pandit-dhirendra-krishna-shastri-of-bageshwar-dham-for-awakening-of-sanatan-from-21st-november/">

 सनातन के जागरण के लिए बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा 21 नवंबर से
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही