Search

 
 
 

टीचर की भूमिका में दिखीं कल्पना सोरेन, छात्राओं को दिये सफलता के टिप्स

 
Ranchi: गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन अपने दौरे के पांचवें दिन सर जेसी बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स हाई स्कूल गिरिडीह पहुंची. वहां उन्होंने स्कूल का निरीक्षण किया. साथ ही कल्पना सोरेन वहां की छात्राओं से क्लास रूम में भी मिलीं. उनसे स्कूल के बारे में पूछा और जरूरी टिप्स दिए. कल्पना ने छात्राओं से पूछा कि स्कूल में नियमित क्लास होती है कि नहीं. शिक्षक आते हैं या नहीं. स्कूल में सारी सुविधाएं मिलती है या नहीं. उन्होंने बच्चियों से अंग्रेजी में बातचीत की. कहा कि यह जरूरी नहीं है शुरू-शुरू क्लास में अच्छा नहीं करते हैं, पीछे रहते हैं, वह जीवन में भी पीछे रह जाएं. हर बच्चे में अलग-अगल गुण होते हैं. जरूरी है, उसे पहचान कर अच्छा करने की. इसलिए आपलोग अपना शत-प्रतिशत दें, पूरी ईमानदारी के साथ. पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी हाथ अजमाएं, एक दिन सफलता आपके कदम चूमेगी. इस मौके पर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/in-jharkhand-there-will-be-sunshine-and-shade-along-with-rain-at-some-places/">झारखंड

में बारिश के साथ कहीं–कहीं दिखेगा धूप-छांव का नजारा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही