Search

मध्य प्रदेश विस चुनाव को लेकर कमलनाथ ने धमकाया, अधिकारी कान खोल कर सुन लें, सबका अच्छा हिसाब लिया जायेगा

Bhopal : मैं कहना चाहता हूं कि आठ महीने में चुनाव हैं. डरिएगा मत, आक्रामक रहिए. अधिकारियों और पुलिस को कह दीजिएगा कि 8 माह में हम आपसे हिसाब लेंगे. सभी कर्मचारी और पुलिस के लोग कान खोलकर सुन लें कि उनका अच्छा हिसाब लिया जायेगा. यह बात कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मध्य प्रदेश की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को धमकाते हुए कही. निवार में विधानसभा चुनाव को लेकर आयेजित एक रैली को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि 8 महीने बाद उनसे हिसाब लिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : संसद">https://lagatar.in/parliament-or-supreme-court-who-is-the-super-power-cji-chandrachud-said-the-basic-structure-of-the-constitution-is-our-guide-like-dhruv-tara/">संसद

या सुप्रीम कोर्ट, कौन सुपर पावर… CJI चंद्रचूड़ ने कहा, संविधान की मूल संरचना ध्रुव तारा की तरह हमारी मार्गदर्शक

चुनाव आने वाली पीढ़ियों का है

उन्होंने कहा, अभी मैं आपसे यह कहना चाहता हूं कि यह चुनाव किसी व्यक्ति या कांग्रेस का नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों का है. कैसा भविष्य आप सौंपना चाहते हैं आने वाली पीढ़ियों को. आज किस प्रकार का हमारे संविधान पर आक्रमण हो रहा है. हमारे देश की संस्कृति खतरे में है. आप सबको इस संस्कृति और संविधान का रक्षक बनना है. इसे भी पढ़ें : अमेरिका">https://lagatar.in/big-news-came-from-america-fbi-searched-president-bidens-residence/">अमेरिका

से आयी बड़ी खबर, एफबीआई ने राष्ट्रपति बाइडन के आवास की तलाशी ली, गोपनीय दस्तावेज बरामद किये 

कमलनाथ जी आप बुजुर्ग नेता हैं, कम से कम संयम का परिचय दीजिए

कमलनाथ के बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि एक कुंठित व्यक्ति ही ऐसी भाषा बोल सकता है. कहा कि उनकी कुंठा बोल रही है. कभी वो खुद को भावी मुख्यमंत्री बताते हैं, कभी भविष्य वक्ता हो जाते हैं. एक कुंठित व्यक्ति ही ऐसी भाषा बोल सकता है कि देख लूंगा, निपटा दूंगा. कमलनाथ जी आप बुजुर्ग नेता हैं, कम से कम संयम का परिचय दीजिए.

हमें किसी संधिया की जरूरत नहीं है

कमलनाथ ने टीकमगढ़ में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हल्ला बोलते हुए कहा कि हमें किसी संधिया की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर वे इतनी बड़ी तोप होते तो चुनाव क्यों हार गये. पत्रकारों से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा कि सिंधिया अगर तोप थे, तो फिर ग्वालियर, मुरैना महापौर क्यों हार गये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp