Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में गंडक के बाद उफनायी कमला, जानें किस नदी का क्या है हाल

Advertisement
Advertisement
Patna: बिहार में नदियों का जलस्तर लगातार">http://Lagatar.in">लगातार

बढ़ रहा है. गंडक को छोड़ दें तो कोई नदी अभी सीमा नहीं लांघ सकी है. लेकिन गंडक डुमरिया घाट में लाल निशान से 128 सेमी ऊपर बह रही है. यह स्थिति तब है जब इसके डिस्चार्ज में लगातार">http://lagatar.in">लगातार

गिरावट दर्ज की जा रही है. कोसी नदी बिहार में अपनी सीमा में है, लेकिन वीरपुर में लाल निशान से ऊपर बह रही है.

गंगा लाल निशान से नीचे

गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद भी नदी लाल निशान से नीचे है. राज्य में गंडक नदी का डिस्चार्ज वाल्मिीकीनगर बराज पर करीब डेढ़ लाख घनसेक था. दो दिन पहले यहां चार लाख घनसेक तक पानी छोड़ा जा रहा था. लेकिन बराज पर इस अंतर का प्रभाव गांवों में दिखने में 24 से 48 घंटे तक का समय लग सकता है. इसे भी पढ़ें-बेरोजगार">https://lagatar.in/unemployed-students-and-youth-took-out-a-unique-way-of-protest-will-perform-the-governments-appointment-year-funeral-on-twitter/91894/">बेरोजगार

छात्र-युवाओं ने निकाला विरोध का अनोखा तरीका, ट्विटर पर करेंगे सरकार के ‘नियुक्ति वर्ष’ की अंत्येष्टि

कमला नदी दे रही खतरे का संकेत

गंडक के बाद राज्य में कमला नदी खतरे का संकेत दे रही है. यह नदी दो दिन से लाल निशान के करीब पहुंचती जा रही है. शुक्रवार को जयनगर में इसके जलस्तर में कोई वृद्धि नहीं हुई, लेकिन अब भी यह मात्र 35 सेमी लाल निशान से नीचे है. झंझारपुर में भी लाल निशान से मात्र 45 सेमी नीचे है. बूढी गंडक खगड़िया से लेकर मुजफ्फरपुर तक लाल निशान से काफी नीचे है. पुनपुन के जलस्तर में थोड़ी वृद्धि हुई लेकिन वह भी अभी खतरे के संकेत से बहुत दूर है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही