Search

 
 
 

Kangana Ranaut पहुंची कालीघाट मंदिर, मां काली का लिया आशीर्वाद

भाजपा सांसद और मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचीं. यहां उन्होंने प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर में दर्शन कर मां काली का आशीर्वाद लिया और प्रार्थना की.
 

Lagatar  desk : भाजपा सांसद और मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचीं. यहां उन्होंने प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर में दर्शन कर मां काली का आशीर्वाद लिया और प्रार्थना की. 

 

विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता में कंगना

पश्चिम बंगाल में इस महीने विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. पहले चरण के लिए मतदान 23 अप्रैल को और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को होगा. चुनाव के परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे. ऐसे में चुनाव से पहले कंगना की कोलकाता यात्रा चर्चा में रही. उनकी मंदिर दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं.

 

पारंपरिक अंदाज में पहुंची कंगना

इस दौरान कंगना रनौत ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं. पिंक सिल्क साड़ी के साथ उन्होंने पारंपरिक गहनों से अपने लुक को पूरा किया. कालीघाट मंदिर के अलावा उन्होंने नकुलेश्वर भैरव मंदिर में भी दर्शन किए.

 

पर्दे पर कंगना की वापसी

कंगना अब राजनीति में सक्रिय हैं और अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में रहती हैं. हालांकि, वे जल्द ही फिल्मों में भी वापसी करने जा रही हैं. कंगना अगली बार ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन मनोज तापड़िया कर रहे हैं. यह फिल्म राष्ट्रभक्ति पर आधारित है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही