Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीता का रोल करेंगी कंगना रनौत, 12 करोड़ मांगने वाली करीना को मेकर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता

Advertisement
Advertisement
Lagatardesk :  सीता-द इनकारनेशन फिल्म का एलान कुछ समय पहले  किया गया था. लंबे समय से इस फिल्म में सीता के रोल के लिए करीना कपूर खान का नाम चर्चा में था. उन्होंने सीता का रोल प्ले करने के लिए 12 करोड़ मांगे थे. हालांकि इस फिल्म को लेकर अब चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है.

करीना की जगह कंगना को लाने की सोच रहे मेकर्स

रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स इस फिल्म में करीना कपूर की जगह कंगना रनोत को लेने की सोच रहे है. विजयेंद्र प्रसाद का मानना है कि कंगना रनौत इस किरदार के लिए परफेक्ट रहेगी. हालांकि  मेकर्स और कंगना रनौत ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है. बता दें कि इस फिल्म को बड़े लेवल पर शूट किया जायेगा. इसे पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जायेगा. इस फिल्म का बजट 300 करोड़ का है. अभी तक इस फिल्म के लिए कास्टिंग को लेकर आखिरी फैसला नहीं आया है. इसे भी पढ़े ; सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary31augustgang-rape-dumkajmm-retaliates-marandigenerator-budhadev-guha-died-agriculture-scientist-murder-3-arrestedincluding-other-news-videos/">सुबह

की न्यूज डायरी|31अगस्त|दुमका में गैंगरेप|रांची में गोलीबारी|JMM का मरांडी पर वार|बुद्धदेव गुहा का निधन|समेत अन्य खबरें और वीडियो|

सोशल मीडिया पर हो रही थी आलोचना

बता दें कि जब सीता के किरदार के लिए करीना कपूर का नाम सामने आया था तो  इसकी काफी आलोचना हुई थी. लोगों को लगता है कि  अगर करीना सीता का रोल करती है तो यह हिंदू धर्म और माता सीता का अपमान होगा. इसके लिए यूजर्स ने सोशल मीडिया पर #BoycottKareenaKhan ट्रेंड भी चलाया था. मालूम हो कि सोशल मीडिया यूजर्स ने इसके लिए कंगना और यामी का नाम सजेस्ट किया था. इसे भी पढ़े ; आज">https://lagatar.in/today-the-sky-will-be-clear-the-temperature-is-expected-to-rise/">आज

आसमान साफ रहेगा, तापमान बढ़ने का अनुमान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही