Search

 
 
 

Ranchi News: कांके हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: जानकारी के अनुसार, पुलिस को 8 सितंबर की रात चौड़ी बस्ती के मसना के पास गोली चलने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस को सड़क पर काफी मात्रा में खून के निशान मिले, लेकिन घायल व्यक्ति वहां नहीं मिला. पुलिस ने खून के निशान का पीछा किया तो यह निशान पोटपोटो नदी तक पहुंचे.
 
आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: रांची के कांके थाना क्षेत्र में राजन तिर्की की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में संजय गाड़ी, आकाश महली उर्फ चुद्ध और नीतिन उरांव शामिल हैं.

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को 8 सितंबर की रात चौड़ी बस्ती के मसना के पास गोली चलने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस को सड़क पर काफी मात्रा में खून के निशान मिले, लेकिन घायल व्यक्ति वहां नहीं मिला. पुलिस ने खून के निशान का पीछा किया तो यह निशान पोटपोटो नदी तक पहुंचे.

इसे भी पढ़ें - 

 

इसके बाद पुलिस ने नदी में खोजबीन शुरू की और ड्रोन की मदद से भी तलाश की. 11 सितंबर की सुबह जयप्रकाश नगर के पास पोटपोटो नदी में एक शव तैरता मिला. शव की पहचान राजन तिर्की, निवासी चामा (बुकरू), कांके के रूप में हुई. उसके दाहिने कान के पास गोली लगने का गहरा जख्म मिला था. जांच के दौरान पुलिस को संजय गाड़ी, आकाश महली और नीतिन उरांव की संलिप्तता की जानकारी मिली. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया.


जानकारी के मुताबिक, संजय गाड़ी को अपनी कार बेचने के लिए 9 हजार रुपये एडवांस मिले थे. राजन तिर्की समेत कुछ लोग उस पैसे से पार्टी करने का दबाव बना रहे थे. आरोप है कि पार्टी के नाम पर उससे पैसे ले लिए गए थे.


बाद में मसना के पास पार्टी के दौरान संजय गाड़ी और राजन तिर्की के बीच विवाद हो गया. इसी दौरान संजय ने कमर में रखे 7.65 एमएम पिस्टल से राजन को गोली मार दी. इसके बाद आरोपी साथियों की मदद से शव को पोटपोटो नदी में बहा दिया, ताकि घटना के सबूत मिटाए जा सकें.


पुलिस ने आरोपियों के पास से 7.65 एमएम का पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, 1 बाइक और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं.

 

मामले में पता चला कि मुख्य आरोपी संजय गाड़ी का पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ सुखदेवनगर थाना में वर्ष 2022 में चोरी और चोरी का सामान रखने का मामला दर्ज है. साथ ही पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही