Search

 
 
 

त्यागपत्र देने के बदले रजिस्ट्रार बदलने की कोशिश में लगे VC दिनेश सिंह

Ranchi News: रजिस्ट्रार नफीस अहमद को हटाकर मृत्युंजय कुमार को प्रभारी रजिस्ट्रार बनाने का आदेश जारी कर किया था. लेकिन नफीस अहमद ने रजिस्ट्रार का प्रभार मृत्युंजय कुमार को नहीं दिया. क्योंकि जेपीएससी से नियुक्त रजिस्ट्रार नफीस अहमद के त्यागपत्र को स्वीकार करने का मामला सिंडिकेट में विचाराधीन है. सिंडिकेट ने उन्हें अगले आदेश तक रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत रहने का निर्देश दिया है.
 
दिनेश सिंह

Ranchi News: राज्यपाल संतोष कुमार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश कुमार सिंह का वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार जब्त कर लिया है. साथ ही फोन पर उन्हें अपने पद से इस्तीफा देने का निर्देश दिया है.


अधिकार जब्त होने इस्तीफा देने के निर्देश मिलने के बाद कई दिनों तक वह विश्वविद्यालय नहीं आये. हालांकि अधिकार जब्त होने के बाद रात नौ बजे रजिस्ट्रार नफीस अहमद को हटाकर मृत्युंजय कुमार को प्रभारी रजिस्ट्रार बनाने का आदेश जारी कर किया था. लेकिन नफीस अहमद ने रजिस्ट्रार का प्रभार मृत्युंजय कुमार को नहीं दिया. क्योंकि जेपीएससी से नियुक्त रजिस्ट्रार नफीस अहमद के त्यागपत्र को स्वीकार करने का मामला सिंडिकेट में विचाराधीन है. सिंडिकेट ने उन्हें अगले आदेश तक रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत रहने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें - 


सिंडिकेट के निर्देश के आलोक में वह अब तक रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत हैं. इस बीच कुलपति दिनेश सिंह 12 सितंबर को कई दिनों बाद विश्वविद्यालय पहुंचे. इसके बाद उन्होंने मृत्युंजय कुमार को रजिस्ट्रार का प्रभार दिलाने की कोशिश की. लेकिन नफीस अहमद द्वारा उनकी बात मानने से इनकार करने के बाद दिनेश सिंह अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही