Search

 
 
 

कांके : गागी की नवनिर्वाचित महिला पंचायत समिति सदस्य पर हथौड़ा से जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज

 
Ranchi : कांके प्रखंड स्थित गागी की नवनिर्वाचित महिला पंचायत समिति सदस्य लीलावती देवी के साथ मारपीट की घटना हुई है. आरोप है कि लीलावती देवी पर लोहा एवं हथौड़ा से जानलेवा हमला किया गया. इसको लेकर कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

गोतनी और भतीजी ने किया जानलेवा हमला

प्राथमिकी में पीड़िता लीलावती देवी ने अपनी गोतनी और भतीजी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. लिखित आवेदन में कहा गया है कि वह अपने नए घर में साफ- सफाई करने के लिए गई थी. उसी दौरान उनकी गोतनी और भतीजी गाली-गलौज करने लगी. फिर अचानक लोहा एवं हथौड़ा से हमला कर दिया. वह किसी तरह जान बचा कर वहां से भाग निकली. बताया कि मैं और मेरे पति किसी तरह जान बचाकर नहीं भागते तो कुछ भी हो सकता था. मेरे पति ने तत्काल नजदीकी कांके सदर अस्पताल में मेरा प्राथमिक इलाज कराया. जिसके बाद में थाने में एफआईआर दर्ज कराने पहुंची. उसने दोनों आरोपी पर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/kb1.jpg"

alt="" width="606" height="798" /> इसे भी पढ़ें – अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-scheme-protest-continues-in-bihar-one-dead-55-passenger-trains-cancelled-over-100-diverted/">अग्निपथ

स्कीम : बिहार में विरोध जारी, एक की मौत, 55 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल, सौ से ज्यादा के मार्ग बदले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही