Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कानपुर रेड : छापामारी जारी, बोरिया-बिस्तर लेकर जुटे आयकर अधिकारी, अखिलेश राष्ट्रपति और चुनाव आयोग के पास गुहार लगायेंगे

Advertisement
Advertisement
Kanpur : कन्नौज में कारोबारी और सपा MLC पुष्पराज जैन उर्फ पंपी के ठिकानों पर 12 घंटे बाद भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी रहने की सूचना है. जानकारी सामने आयी है कि आईटी विभाग ने अपने अधिकारियों के लिए कंबल और गद्दों का इंतजाम किया है. सूत्रों के अनुसार  छापेमारी की कार्रवाई तीन दिन तक जारी रह सकती है. ऐसे में रात बिताने के लिए अफसरों के लिए कंबल और गद्दे मंगाये गये हैं.   पुष्पराज जैन को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का करीबी बताया जाता है.  इस मामले में कल अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी. इसे भी पढ़ें :  चीन">https://lagatar.in/china-called-arunachal-as-south-tibet-congress-took-a-jibe-at-pm-modi-56-inch-china-wont-even-utter-a-word-weak-government-silent-pm/">चीन

ने अरुणाचल को दक्षिण तिब्बत कहा, कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज,  मिस्टर 56 इंच चीन शब्द भी नहीं बोलेंगे! कमजोर सरकार, मौन पीएम

पुष्पराज जैन ने हाल ही में समाजवादी इत्र लॉन्च किया था

जान लें कि उत्तर प्रदेश में कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों बाद आयकर विभाग ने शुक्रवार को कानपुर, कन्नौज के साथ-साथ लखनऊ और मुंबई में भी रेड की. रेड इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन और मोहम्मद याकूब के ठिकानों पर की गयी. पुष्पराज जैन ने हाल ही में अखिलेश यादव के हाथों समाजवादी इत्र लॉन्च कराया था. पुष्पराज कन्नौज में उसी इलाके में रहते हैं जहां पीयूष जैन का पुश्तैनी घर है. इसे भी पढ़ें :  सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-1-january-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।1जनवरी।रांची में 45 बच्चे संक्रमित।BJP ने सरकार पर बोला हमला।सीएम की अपील।नए साल का जश्न।समेत कई खबरें और वीडियो

अखिलेश ने आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाये

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर कन्नौज में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाये. अखिलेश ने कहा, भाजपा यूपी में हार रही है, ऐसे में अब केंद्रीय एजेंसियों को विपक्ष पर कार्रवाई करने के लिए भेजा जा रहा है.   अखिलेश यादव ने कहा, वे जल्द ही राष्ट्रपति और चुनाव आयोग के पास जायेंगे और चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई पर दखल देने की मांग करेंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अखिलेश यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा, जब प्रवर्तन एजेंसियां छापेमारी करती हैं, तो उनके पास खुफिया जानकारी होती है. इसी आधार पर छापेमारी होती है. इसी तरह की इंटेलिजेंस के बाद ही इत्र कारोबारी के यहां छापे मारे गये हैं. निर्मला सीतारमण ने कहा, कानपुर में भी जीएसटी के इंटेलिजेंस के आधार पर रेड की गयी. इसे भी पढ़ें : नये">https://lagatar.in/sad-news-in-the-new-year-stampede-in-mata-vaishno-devi-temple-building-12-killed-many-injured/">नये

साल में दुखद खबर, माता वैष्णो देवी मंदिर भवन में मची भगदड़, 12 की मौत, कई घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही