Search

 
 
 

कांटाटोली-सिरमटोली फ्लाईओवर: SDO ने किया साइट विजिट, काम में तेजी लाने के निर्देश

Ranchi: रांची में बन रहे कांटाटोली–सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर प्रशासन हरकत में है. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर सदर एसडीओ कुमार रजत ने फ्लाईओवर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने जमीन अधिग्रहण, मकान शिफ्टिंग, बिजली-पानी की व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट से जुड़े कामों की जानकारी ली.
 

Ranchi: रांची में बन रहे कांटाटोली–सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर प्रशासन हरकत में है. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर सदर एसडीओ कुमार रजत ने फ्लाईओवर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया.

 

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने जमीन अधिग्रहण, मकान शिफ्टिंग, बिजली-पानी की व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट से जुड़े कामों की जानकारी ली. उन्होंने सभी संबंधित विभागों और निर्माण एजेंसी को आपस में बेहतर तालमेल बनाकर काम तेजी से पूरा करने को कहा.

 

एसडीओ ने साफ कहा कि निर्माण में जो भी दिक्कतें आ रही हैं, उन्हें तुरंत दूर किया जाए ताकि काम रुके नहीं. साथ ही उन्होंने तय समयसीमा के अंदर फ्लाईओवर निर्माण पूरा करने पर जोर दिया.

 

जिला प्रशासन लगातार इस परियोजना पर नजर बनाए हुए है. प्रशासन का मानना है कि फ्लाईओवर बनकर तैयार होते ही लोगों को जाम से राहत मिलेगी और शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही