Search

 
 
 

निशिकांत दुबे ने नेहरू-गांधी परिवार पर लिखी किताबों को जिक्र किया, स्पीकर कक्ष में भी भाजपा-कांग्रेस सांसद भिड़े

निशिकांत दुबे ने लोकसभा में बिना राहुल का नाम लिये कहा, आजकल एक ऐसी किताब का जिक्र हो रहा है जो छपी ही नहीं है, लेकिन मैं उन किताबों के बारे में बता रहा हूं, जो नेहरू परिवार की गद्दारी, मक्कारी, भ्रष्टाचार और अय्याशी से भरी पड़ी हैं.
 

New Delhi : संसद के बजट सत्र में पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब पर रार मची हुई है. राहुल गांधी दो दिनों से इस किताब को कोट करते हुए चीनी घुसपैठ का जिक्र कर मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं.

 

 
आज संसद परिसर में पत्रकारों के समक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि संसद में मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है. इसके जवाब में आज बुधवार को गोड्डा, झारखंड के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में कांग्रेस पर हमला बोला.    


श्री दुबे नेहरू सहित गांधी परिवार के अन्य सदस्यों से संबंधित किताब लेकर आये थे. इन किताबों में आपत्तिजनक टिप्पणियां की गयी है. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोनिया-इंदिरा गांधी से संबंधित 3-4 किताबों का जिक्र किया. जिनमें  प नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी को लेकर आपत्तिजनक बातें दर्ज है.


निशिकांत दुबे के बयान पर कांग्रेस के सांसद भड़क गये. उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया. हंगामा इतना बढ़ गया कि लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. लेकिन बात अभी शांत नहीं हुई थी. स्पीकर के कक्ष में भी पक्ष-विपक्ष के सासंदों के बीच बहसबाजी हो गयी.

 
इससे पहले निशिकांत दुबे ने लोकसभा में बिना राहुल का नाम लिये कहा, आजकल एक ऐसी किताब का जिक्र हो रहा है जो छपी ही नहीं है, लेकिन मैं उन किताबों के बारे में बता रहा हूं, जो नेहरू परिवार की गद्दारी, मक्कारी, भ्रष्टाचार और अय्याशी से भरी पड़ी हैं.


इस क्रम में दुबे ने एडविना एंड नेहरू, रेमिनिसेंस ऑफ द नेहरू एज, द रेड साड़ी, एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर समेत दूसरी किताबें और नोट्स दिखाये.  हालांकि स्पीकर बार-बार निशिकांत दुबे को रोकते रहे,लेकिन वे बोलते रहे. विपक्षी सांसदों ने भारी हंगामा मचाया. इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी. 
 

इस हंगामे के बाद स्पीकर ओम बिरला ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों को चर्चा के लिए अपने कक्ष में बुलाया  विपक्षी सासंदों ने उनसे कहा कि जब आप राहुल गांधी को किताब कोट नहीं करने दे रहे हैं, तो निशिकांत दुबे को चेयर ने कैसे बोलने दिया.


कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर से मांग की कि वे निशिकांत दुबे को निलंबित करें. वहां मौजूद  कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने निशिकांत दुबे के बयान की आलोचना की और कहा कि नेता विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता जबकि निशिकांत दुबे बोल रहे हैं. खबर है कि यहां भी भाजपा- कांग्रेस सांसदों क बीच जोरदार बहस हुई.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही