Search

 
 
 

गाजियाबाद में तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, ऑनलाइन कोरियन गेम खेलने की आदी थी

तीनों में बीच वाली बहन गेम की लीडर थी. कमांड तय करने का काम उसी के जिम्मे था. तीनों ऐसे गेम में लिप्त हैं. इसकी हवा बहनों ने किसी को लगने नहीं दी. तीनों बहन दो साल से स्कूल भी नहीं जा रही थी
 

Ghaziabad  : यूपी के गाजियाबाद से एक दर्दनाक खबर आयी है. खबर यह है कि यहां तीन बहनों निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) ने एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी.

 

मौके से बरामद सुसाइड नोट में तीनों बहनों ने लिखा है सॉरी मम्मी, सॉरी पापा... तीनों रात लगभग 2:30 बजे रात बिल्डिंग से कूद गयी. घटना गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी की है.

 


इस संबंध में लड़कियों के पिता ने पुलिस को चौंकानेवाली बात बताई है. कहा कि उनकी बेटियां ऑनलाइन कोरियन गेम खेलने की आदी थीं. कहा कि यह जानकारी उन्हें नहीं थी. सूत्रों के अनुसार मंगलवार को गेम का आखिरी टास्क उन्हें दिया गया था.

 


लड़कियां आखिरी टास्क पूरा कर 9वीं मंजिल से कूद गयी. पिता ने बताया कि पुलिस उनकी बेटियों के फोन जांच के लिए ले गयी है. सूत्रों केअनुसार कोरियन गेम में 50 टास्क थे.  
 

 

तीनों में बीच वाली बहन गेम की लीडर थी. कमांड तय करने का काम उसी के जिम्मे था. तीनों ऐसे गेम में लिप्त हैं. इसकी हवा बहनों ने किसी को लगने नहीं दी. तीनों बहन दो साल से स्कूल भी नहीं जा रही थी 

 


अहम बात यह है कि लड़कियों के पिता ने दो शादियां(सगी बहन) की है. दूसरी पत्नी के तीन बच्चे हुए. इसी दौरान पहली पत्नी ने भी दो बच्चों को जन्म दिया. जिन तीन बहनों ने आत्महत्या की है, उनमें दो बहनें दूसरी पत्नी की बेटियां है. एक बहन पहली पत्नी की बेटी है. दोनों पत्नियां और बच्चे एक साथ ही रहते थे.  

 

 
 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही