Search

राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी संसद में आयेंगे तो मैं पूर्व सेना प्रमुख की किताब भेंट करूंगा

राहुल गांघी ने कहा कि इस किताब में स्पष्ट रूप से लिखा है कि जब चीनी सेना हमारी सीमा में घुस आयी थी,  तो ऐसी नाज़ुक घड़ी में सेना प्रमुख को इंतजार करवाया गया. जब निर्णय लेने का वक़्त आया, तो प्रधानमंत्री ने कह दिया. जो आपको उचित लगे, वो करो.
 
New Delhi :  राहुल गांधी ने आज संसद परिसर में पत्रकारों से कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी संसद में आते हैं, तो मैं उन्हें यह किताब भेंट करूंगा. उन्होंने कहा कि यह किताब किसी विपक्षी नेता ने या किसी विदेशी लेखक ने नहीं लिखी है.

यह किताब देश के पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने लिखी है. राहुल ने हैरानी जताई कि यह किताब कैबिनेट मंत्रियों के हिसाब से मौजूद ही नहीं है.

राहुल गांघी ने कहा कि इस किताब में स्पष्ट रूप से लिखा है कि जब चीनी सेना हमारी सीमा में घुस आयी थी,  तो ऐसी नाज़ुक घड़ी में सेना प्रमुख को इंतजार करवाया गया. जब निर्णय लेने का वक़्त आया, तो प्रधानमंत्री ने कह दिया. जो आपको उचित लगे, वो करो.

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा, इसका मतलब देश की सुरक्षा के सबसे गंभीर संकट में मोदी जी ने राजनीतिक ज़िम्मेदारी से हाथ झाड़ कर लिये.  

जनरल नरवणे ने खुद लिखा है कि उस समय उन्हें महसूस हुआ कि राजनीतिक नेतृत्व ने सेना को अकेला छोड़ दिया.  राहुल गांधी ने कहा कि इसी सच्चाई के कारण मुझे संसद में बोलने से   रोका जा रहा है. कहा कि देश सवाल पूछ रहा है और सरकार जवाब देने से भाग रही है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही