Search

पीयूष गोयल US ट्रेड डील की खूबियां गिना रहे थे, विपक्ष का हंगामा जारी रहा, लोकसभा स्थगित

New Delhi :  आज बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सासंदों ने US ट्रेड डील को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. वे उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से जवाब तलब कर रहे थे. उन्होंने जवाब दो, जवाब दो... के नारे लगाये.

 

 
पीयूष गोयल जैसे ही बोलना शुरू किया, विपक्ष ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया. हांलांकि श्री गोयल ने नारेबाजी के बीच अपना संबोधन जारी रखा. विपक्षी सांसद जमकर नारे लगाते रहे. 


पीयूष गोयल ने हंगामे के बीच बोलना जारी रखा. ट्रेड डील को लेकर कहा  कि भारत-अमेरिका के बीच की डील देश हित में है.  इसका भारतीय निर्यातकों को सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने विपक्ष के आरोपों को नकारते हुए कहा कि इस डील में खाद्य और कृषि क्षेत्र से जुड़ी भारत की संवेदनशीलताओं का पूरा ख्याल रखा गया है.


विपक्ष के शोर शराबे के कारण पीयूष गोयल के भाषण में व्यवधान होता रहा.  हंगामा और नारेबाजी थमते नहीं देख स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी. इससे पहले कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित की गयी थी.


बता दें कि कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील  पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है. मनीष तिवारी ने सरकार से आग्रह किया कि वह तुरंत चर्चा की अनुमति दे. जिससे देश के सामने व्यापार, ऊर्जा और विदेश नीति के मामलों में बिना पारदर्शिता के फैसले न लिये जा सकें.


एक बात और कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पांच बजे संसद को संबोधित करेंगे. याद करें कि कल मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस के 7 और CPI (M) के एक सांसद को हंगामा करने के कारण पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था.  उन सांसदों ने हंगामा करते हुए आसन की ओर कागज उछाले थे.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp