Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री बिट्टू को गद्दार दोस्त कहा, जवाब मिला, देश के दुश्मनों से मैं हाथ नहीं मिलाता

रवनीत सिंह बिट्टू लोकसभा चुनाव(2024) से पूर्व भाजपा में शामिल हुए थे. पहले वे कांग्रेस में थे और तीन बार सांसद रह चुके हैं. 2009 में आनंदपुर साहिब, 2014 और 2019 में  लुधियाना से सांसद थे.
Advertisement
Advertisement

New Delhi :  लोकसभा में बजट सत्र के दौरान आज बुधवार को राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भिड़ गये. राहुल ने उन्हें गद्दार दोस्त कह कर पुकारा. इस पर बिट्टू भड़क गये.

 

 

 दरअसल आज संसद के मकर द्वार के पास कांग्रेसी सांसद US ट्रेड डील, पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इसी क्रम में रावनीत सिंह बिट्टू को वहां से गुजरे.


राहुल गांधी ने उनकी ओर इशारा करते हुए कहा कि एक गद्दार जा रहा है. साथ ही राहुल गांधी ने हाथ बढ़ाते हुए कहा,  हैलो भाई,  गद्दार दोस्त. चिंता मत करो,  कांग्रेस में वापस आ जाओ. केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल से हाथ नहीं मिलाया.  जवाब दिया, देश के दुश्मनों से मेरा कोई लेना-देना नहीं है.   


इस घटना की तह में जायें तो पता चलेगा कि रवनीत सिंह बिट्टू लोकसभा चुनाव (2024) से पूर्व भाजपा में शामिल हुए थे. पहले वे कांग्रेस में थे और तीन बार सांसद रह चुके थे. 2009 में आनंदपुर साहिब, 2014 और 2019 में  लुधियाना से सांसद थे.  

 

अहम बात यह है कि रवनीत सिंह बिट्टू और राहुल गांधी के बीच बयानबाजी पहले से होती रही है.  सितंबर 2024 में बिट्टू ने अमेरिका में सिखों को लेकर राहुल गांधी के बयान पर आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने सिखों को बांटने की कोशिश की है. सिख किसी पार्टी से जुड़े नहीं हैं. कहा था कि राहुल गांधी देश का नंबर वन टेररिस्ट हैं.

 


रवनीत सिंह बिट्टू का महत्व भाजपा में इस बात से पता चलता है कि 2024 लोकसभा में वे लुधियाना से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन वे पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग से 20 हजार वोटों से हार गये थे. फिर भी उन्हें मोदी सरकार में रेल तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री मंत्री बनाया गया.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही