Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Kapali (Chandil) : पोल के बजाय बांस-बल्ली से हो रही है बिजली आपूर्ति

  • हर पल दे रही है दुर्घटना को आमंत्रण, विभाग के अधिकारी मौन
Kapali (Chandil) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कपाली नगर परिषद क्षेत्र के अधिकांश घरों में बांस-बल्ली के सहारे बिजली की आपूर्ति जेबीवीएनएल की विकास का गाथा बयां कर रही है. ऐसा नहीं है कि विभागीय जिम्मेदारों को इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन इसे दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. बिजली विभाग की उदासीनता के कारण कपाली नगर परिषद क्षेत्र में बांस-बल्ली के सहारे तार खींच कर बिजली आपूर्ति हो रही है. सालों पहले लगाए गए लकड़ी के पोल से तार खींचे गए हैं. जर्जर पोल कब धराशायी हो जाए, कब बड़ी दुर्घटना घट जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. उल्लेखनीय है कि कपाली नगर परिषद के बंधुगोड़ा में यह समस्या इन दिनों परेशानी का सबब बनी हुई है. घनी आबादी वाले इस टोले मेंबांस-बल्ली के सहारे तार खींच कर बिजली आपूर्ति की जा रही है. यहां के ग्रामीण जगह-जगह बांस बल्ली लगाकर तार लगाकर बिजली आपूर्ति कर रहे हैं. इतना ही नहीं ग्रामीणों द्वारा लगाए गए बांस के तमाम पोल सड़ चुके हैं, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है. पोल पर लगे तार काफी नीचे आ चुके हैं, जिससे राहगीरों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-subarnarekha-project-worker-missing-for-5-days-mobile-off/">Adityapur

: सुवर्णरेखा परियोजना कर्मी 5 दिन से लापता, मोबाइल ऑफ

स्कूल में बांस के सहारे पहुंची है बिजली

कपाली नगर परिषद क्षेत्र में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कपाली में भी बांस के तीन बल्ली लगाकर बिजली की आपूर्ति हो रही है. इन दिनों बारिश होते ही बांस की बल्ली गिरने और भींगने से करंट पास होने का खतरा बढ़ गया है. विद्यालय के समय बच्चे इधर-उधर होते रहते हैं. इस विषय को लेकर उक्त विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक हिमांशु शेखर महतो का कहना है कि विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से कई बार संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के अलावा नगर परिषद के अध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और जिला के उपायुक्त को पत्र लिखकर भयावह स्थिति से अवगत कराया गया है. अंतिम बार लोकसभा चुनाव से पूर्व में उक्त विषय को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकरी को आवेदन दिया गया है. वहीं इस संबंध में चांडिल के सहायक विद्युत अभियंता लालजी महतो का कहना है कि सरकारी कार्य के दौरान कुछ त्रुटियां हो जाती हैं. बांस-बल्ली के सहारे बिजली का कनेक्शन देना विभाग की गलती है. वहीं उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के पास वर्तमान में खंभा के साथ अन्य उपकरणों की भारी कमी है. विभाग के पास बांस-बल्ली की 25 से 30 शिकायतें लंबित पड़ी हैं. जब तक खंभे और उपकरण नहीं आ जाते तब तक जान माल की सुरक्षा के दृष्टि से उक्त क्षेत्र में बिजली बाधित करने को लेकर जल्द विचार-विमर्श किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :  नागपंचमी">https://lagatar.in/offer-milk-and-lava-on-nag-panchami-your-wishes-will-be-fulfilled/">नागपंचमी

पर दूध और लावा करें अर्पित, पूरी होगी मनोकामना
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही