Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कपिल सिब्बल केजरीवाल के समर्थन में आये, सीबीआई के समन पर कहा, मोदी सरकार उत्पीड़न कर रही है

NewDelhi : राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल खुल कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आ गये हैं. सिब्बल ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा अरविंद केजरीवाल को तलब किये जाने को लेकर शनिवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर हल्ला बोला. उन्होंने केंद्र पर उत्पीड़न’ करने का आरोप लगाया. अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी दी थी कि आबकारी(शराब) नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितता की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने केजरीवाल को 16 अप्रैल को तलब किया है.  इसे भी पढ़ें : एंटीगुआ-बारबुडा">https://lagatar.in/antigua-barbuda-high-court-ruled-in-favor-of-fugitive-mehul-choksi-a-blow-to-the-government-of-india/">एंटीगुआ-बारबुडा

हाईकोर्ट ने भगोड़े मेहुल चोकसी के पक्ष में फैसला सुनाया, भारत सरकार को झटका

सिसोदिया को पिछले माह गिरफ्तार किया गया था

बता दें कि सीबीआई ने इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पिछले माह गिरफ्तार किया था. वह अभी भी जेल में हैं. केजरीवाल को समन जारी किये जाने के घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए सिब्बल ने ट्वीट किया, सीबीआई ने केजरीवाल को तलब किया. भाजपा ने कहा : कानूनी प्रक्रिया है. मेरा कहना है : उत्पीड़न हो रहा है. जान लें इन दिनों सिब्बल लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं.  इसे भी पढ़ें : एनकाउंटर">https://lagatar.in/asads-body-who-was-killed-in-the-encounter-was-buried-at-the-kasari-masari-cemetery-in-prayagraj/">एनकाउंटर

में मारे गये असद का शव प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफनाया गया

सिब्बल ने गैर चुनावी मंच इंसाफ’का गठन किया

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार में मंत्री रहे सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी (सपा) के समर्थन से राज्यसभा के लिए निर्दलीय के तौर पर चुने गये थे. उन्होंने हाल में गैर चुनावी मंच ‘इंसाफ’ का गठन किया है, जिसका मकसद अन्याय के खिलाफ लड़ना है. सीबीआई के बयान के अनुसार केजरीवाल को एक गवाह के तौर पर जांच दल के सवालों का जवाब देने के लिए रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे एजेंसी मुख्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है. आम आदमी पार्टी (आप) ने इसे एक साजिश बताया और पुष्टि की कि केजरीवाल रविवार को एजेंसी के सामने पेश होंगे. भाजपा ने शुक्रवार को आप संयोजक केजरीवाल पर हमला तेज करते हुए उन पर कथित शराब नीति घोटाले का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही