Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कपिल सिब्बल का मोदी सरकार पर हमला, ट्वीट किया,अमीर और अमीर, गरीब और गरीब होता जा रहा है

NewDelhi : राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने सामाजिक न्याय के प्रति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रतिबद्धता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को उन पर निशाना साधा. इस क्रम में दावा किया कि मोदी सरकार के शासन में अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब होता जा रहा है. इसे भी पढ़ें : सीतारमण">https://lagatar.in/sitharaman-said-in-the-adani-case-rahul-is-making-mistakes-again-and-again-there-is-a-mistake-congress-governments-have/">सीतारमण

ने अडानी मामले में कहा, राहुल सबक नहीं सीखते, बार-बार गलती कर रहे हैं, गड़बड़ी तो कांग्रेसी सरकारों ने की है

कांग्रेस जैसी पार्टियों की संस्कृति छोटा-छोटा सोचना है

भाजपा के 43वें स्थापना दिवस पर पार्टी सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा को विकास, विश्वास और नये विचार का पर्याय बताया था. कहा था कि सामाजिक न्याय उनकी पार्टी की विचारधारा का आधार है. विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा था कि ऐसे दलों की संस्कृति परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद की रही है. उन्होंने कहा था, जबकि भाजपा की राजनीतिक संस्कृति प्रत्येक देशवासी को साथ लेकर चलने की है. कांग्रेस जैसी पार्टियों की संस्कृति छोटा-छोटा सोचना, छोटे सपने देखना और उससे भी कम हासिल करके खुशियां मनाना है. इसे भी पढ़ें : डॉ">https://lagatar.in/dr-mansukh-mandaviya-will-hold-a-review-meeting-with-health-ministers-of-all-states-today-regarding-corona/">डॉ

मनसुख मांडविया कोरोना को लेकर आज सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे

भाजपा की राजनीतिक संस्कृति है बड़े सपने देखना

खुशी मतलब एक दूसरे की पीठ थपथपाना है. भाजपा की राजनीतिक संस्कृति है बड़े सपने देखना और उससे भी ज्यादा हासिल करने के लिए जी-जान से खप जाना. इन बातों पर हमलावर होते हुए सिब्बल ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय के लिए जीती है और अक्षरश: इसका पालन करती है. जबकि तथ्य है- 1) 2012-2021 तक अर्जित धन का 40 प्रतिशत केवल एक प्रतिशत आबादी के पास गया. 2) 2022 में अडाणी की संपत्ति में 46 प्रतिशत की वृद्धि हुई . 3) 64 प्रतिशत जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) निचले तबके से 50 प्रतिशत आया, जबकि केवल चार प्रतिशत शीर्ष 10 प्रतिशत ने अदा किया. सिब्बल ने कहा, अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब होता जा रहा है. जान लें कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की पहली और दूसरी सरकार के दौरान केंद्रीय मंत्री रहे सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी, समाजवादी पार्टी के समर्थन से एक स्वतंत्र सदस्य के रूप में राज्यसभा पहुंचे थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही