Search

 
 
 

केएपीएल के MD 5 लाख घूस लेते नोएडा से गिरफ्तार, घर से मिले 1.65 करोड़

सीबीआई ने कर्नाटका एंटीबायोटिक के MD अनुराग दानायक को पांच लाख रुपये घूस लेते गिरफतार किया है. तलाशी के दौरान उसके घर से 75 लाख रुपये नक़द, 86 लाख के जेवरात और चार लाख रुपये का विदेशी मुद्रा मिला है.
 
देश विदेश की खबरें

Ranchi: सीबीआई ने कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (केएपीएल) के प्रबंध निदेशक अनुराग दनायक को पांच लाख रुपये घूस लेते गिरफतार किया है. तलाशी के दौरान उसके घर से 75 लाख रुपये कैश, 86 लाख के जेवरात और चार लाख रुपये का विदेशी मुद्रा मिला है. वह कंपनी के एक एजेंट के साथ किये गए एजेंट एग्रीमेंट पर सहमति देने के लिए पांच लाख रुपये घूस ले रहे थे. केएपीएल भारत सरकार का एक लोक उपक्रम (PSU) है.

इसे भी पढ़ें: 

सीबीआई के मुताबिक दनायक ने भोपाल स्थित एक अधिकृत सेवा एजेंट फर्म से लगभग 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. यह राशि सेवा एजेंट समझौते की मंजूरी, अतिरिक्त संस्थानों को जोड़ने के आवेदन और चालू वित्त वर्ष में दवाओं की बिक्री पर मिलने वाले कमीशन में हिस्सेदारी के लिए मांगी गई थी. अनुराग दनायक को नोएडा में 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते समय पकड़ा गया, जो कुल मांगी गई राशि का हिस्सा था.

 

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उसके बेंगलुरू, नोएडा और जबलपुर स्थित आवासीय ठिकानों पर छापा मारा. इस दौरान उसके घर से 75 लाख रुपये नकद, चार लाख रुपये की विदेशी मुद्रा और 86 लाख रुपये के जेवरात, 697 ग्राम सोने के आभूषण और सिक्के तथा एक फ्लैट के संपत्ति दस्तावेज बरामद किए गए. मामले में जांच अभी जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही