Search

 
 
 

Ranchi News: तेतर टोली मोरहाबादी में करम ईंद जतरा 25 सितंबर को

Ranchi News: ईंद जतरा को लेकर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. सरना धर्मावलंबी की सुविधा के लिए स्वच्छता, पेयजल, व्यवस्था और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. आयोजन के दौरान सामुदायिक गतिविधियों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का भी पालन किया जाएगा.
 
अंतु तिर्की, मुख्य संरक्षक

Ranchi News: करम पूजा के बाद करम देव के विसर्जन के उपरांत तेतर टोली, मोरहाबादी में 25 सितंबर को ईंद जतरा का आयोजन किया जाएगा. जतरा का आयोजन तेतर टोली सरना समिति की ओर से किया जा रहा है. जतरा में पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ लोकगीत, नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी. सैकड़ों खोड़हा के लोग जतरा में शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें: 

समिति के मुख्य संरक्षक अंतु तिर्की ने बताया कि ईंद जतरा आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा पर्व है.इसमें आदिवासी समाज सैकड़ों खोड़हा नाचते गाते शामिल होंगे. 

 

ईंद जतरा को लेकर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. सरना धर्मावलंबी की सुविधा के लिए स्वच्छता, पेयजल, व्यवस्था और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. आयोजन के दौरान सामुदायिक गतिविधियों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का भी पालन किया जाएगा.

 

मुख्य संरक्षक अंतु तिर्की ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जतरा में शामिल होने की अपील की. उन्होंने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे, शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ पर्व मनाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराने का काम करते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही