Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में कराटे कैंप का आयोजन, ब्लैक बेल्ट पाने वाले बच्चे हुए सम्मानित

कैंप में रांची समेत बोकारो, धनबाद, गुमला, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, गिरिडीह और सिमडेगा से लगभग 100 बच्चे और युवा शामिल हुए
Advertisement
Advertisement

 Ranchi :   इंडियन स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट (ISMA) की ओर से रांची के कांटा टोली में वाईएमसीए परिसर में कराटे ट्रेनिंग कैंप और ब्लैक बेल्ट सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

 

 कैंप में रांची समेत बोकारो, धनबाद, गुमला, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, गिरिडीह और सिमडेगा से लगभग 100 बच्चे और युवा शामिल हुए.  सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस कार्यक्रम में कराटे के अलग-अलग दांव-पेच सिखाये.

 

ट्रेनिंग के बाद जिन बच्चों ने ब्लैक बेल्ट की परीक्षा पास की, उन्हें सम्मानित किया गया. कुल 68 प्रतिभागियों को अलग-अलग लेवल जैसे शो-डॉन, नि-डॉन, सान-डॉन, योन-डॉन और गो-डॉन में सर्टिफिकेट और बेल्ट दिया गया.

 

मुख्य अतिथि के रूप में वाईएमसीए के सचिव आशीष टोप्पो मौजूद थे, साथ ही कई स्कूलों के प्राचार्य भी कार्यक्रम में पहुंचे और बच्चों को बधाई दी.  

 

इस दौरान कराटे सिखाने के लिए कई अनुभवी गुरुओं (सेंसी) ने ट्रेनिंग दी. बच्चों को वार्मअप, बेसिक कराटे, जूनियर और सीनियर काता, कुमिते और सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गयी. कार्यक्रम में ISMA के तकनीकी निदेशक विमल आनंद नाग, महासचिव कमल किशोर कश्यप और अन्य ट्रेनर व टीम मेंबर मौजूद थे.

 

 

 

   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही