Search

 
 
 

कारगिल विजय दिवस : सीएम हेमंत सोरेन ने शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये

 
Ranchi :  कारगिल विजय दिवस को आज 24 साल पूरे हो गये हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया है. सीएम ने ट्वीट में लिखा कि अदम्य साहस, शौर्य और वीरता के प्रतीक कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के अमर वीर जवानों की शहादत को शत-शत नमन. हेमंत सोरेन ने कारगिल युद्ध के नायकों-पराक्रमों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने देश की खातिर अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया है. (पढ़ें, पलामू:">https://lagatar.in/palamu-youths-body-recovered-from-canal-police-engaged-in-investigation/">पलामू:

नहर से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस)

गवर्नर ने कारगिल दिवस की शुभकामनाएं दी

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने ट्वीट कर लिखा कि भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य का प्रतीक. कारगिल_विजय_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत माता के अमर सपूतों को कोटि-कोटि नमन. उनकी वीर गाथाएं आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेंगी. जय हिन्द!

मिथिलेश ठाकुर ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने लिखा कि तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें. भारतीय सेना के अभूतपूर्व युद्ध कौशल, अपरिमित ऊर्जा और अकल्पनीय साहस की भावना के महान प्रतीक कारगिल विजय दिवस की हार्दिक बधाई. कारगिल विजय दिवस के माध्यम से भारतीय स्वाभिमान की विजय पताका फहराने वाले सभी रणबांकुरों को कोटिश : नमन.

बीजेपी ने शूरवीरों को शत-शत नमन किया 

झारखंड बीजेपी ने लिखा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मां भारती की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शूरवीरों को शत्-शत् नमन. इसे भी पढ़ें : ‘रॉकी">https://lagatar.in/jaya-bachchan-lashes-out-at-paparazzi-at-premiere-of-rocky-and-rani-ki-prem-kahani-video-goes-viral/">‘रॉकी

और रानी की प्रेम कहानी’ के प्रीमियर पर पैपराजी पर भड़कीं जया बच्चन, वीडियो हुआ वायरल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही