Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर : डिजिटल मार्केटिंग टारगेट ग्राहकों तक पहुंचने का बेहतर जरिया

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज में कॉलेज के इनोवेशन इकोसिस्टम एंड इनक्यूबेशन सेंटर की ओर से गुरुवार को उद्यमिता के लिए जरूरी कौशल विषयक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया. इसमें शूटिंग विद द स्टार के फाउंडर और सीईओ शुभम शर्मा ने छात्र-छात्राओं विद्यार्थियों को उद्यमिता के विषय में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी ने विषम परिस्थितियों पैदा कर दी, तो युवाओं ने स्टार्टअप का सहारा लिया और मध्यम वर्ग के युवा भी व्यवसाय से जुड़ गये. इसके बाद उन्होंने व्यवसाय की शुरुआत और उसके प्रचार-प्रसार के तरीके बताये. शुभम का कहना था कि डिजिटल मार्केटिंग के जरिए टारगेट ग्राहक तक पहुंचा जा सकता है, जिससे व्यापार को बढ़ाने में बहुत सुविधा होती है. युवा उद्यमियों को डिजिटल मार्केटिंग का पूरा लाभ उठाना चाहिए. मध्यमवर्गीय शहरों में अभी इसका विस्तार होना बाकी है. इसलिए इस क्षेत्र में युवाओं के लिए स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-balcony-fell-in-workers-college-students-narrowly-escaped-ajsu-student-union-demonstrated/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में छज्जा गिरा, बाल बाल बचे छात्र, आजसू छात्र संघ ने किया प्रदर्शन
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के मुख्य परीक्षा नियंत्रक डॉ बीएन त्रिपाठी के स्वागत भाषण से किया. तत्पश्चात इन्नोवेशन सेंटर के सदस्य डॉ आले अली, तुफैल अहमद ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया. शुभम के साथ उनकी क्रिएटिव हेड अनिमिषा गुप्ता भी इस दौरान उपस्थित थीं. इसके पश्चात इनोवेशन इकोसिस्टम एवं इनक्यूबेशन सेंटर की समन्वयक डॉ नेहा तिवारी ने केंद्र के विषय में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी. साथ ही शुभम से भी उनका परिचय कराया. कार्यक्रम के समापन पर प्लेसमेंट सेल की समन्वयक डॉ जी विजयलक्ष्मी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम का संचालन बीबीए के समन्वयक डॉ आफताब आलम ने किया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अतिथि वक्ता से कई सवाल भी पूछे. कार्यक्रम में डॉ एमएम नज़री, कस्तूरी, डॉ फौजिया, डॉ रश्मि समेत कई फैकल्टी मेंबर एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इस आयोजन में सैयद साजिद परवेज एवं सैयद शहज़ेब परवेज की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही