Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर : मैनेजमेंट शिक्षा समय की मांग : डॉ पीके पानी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट की ओर से मंगलवार को गेस्ट लेक्चरर का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि सह वक्ता कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व वित्त पदाधिकारी डॉ पी के पानी थे. कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया. उन्होंने छात्र-छात्राओं का ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया कि शिक्षा तो अपने आप में अनमोल है, परंतु आर्थिक और सामाजिक रूप से जीवन सफल बनाना हो तो समय और युग की आवश्यकताओं के अनुसार विषय का चयन करना चाहिए और इसमें कोई संदेह नहीं कि यह युग व्यापार का युग है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shock-given-to-both-the-teachers-in-the-assault-case-in-graduate-college-college-will-send-report-to-ku-on-saturday/">जमशेदपुर

: ग्रेजुएट कॉलेज में मारपीट मामले में दोनों शिक्षिकाओं को शोकॉज, केयू को शनिवार को रिपोर्ट भेजेगा कॉलेज
डॉ पीके पानी ने लेक्चर के विषयवस्तु पर विस्तार पूर्वक चर्चा की. उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी प्रबंधन की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें केवल क्लासरूम तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि व्यावहारिक रूप से समय का आंकलन करें. उद्योग जगत पर अपनी निगाह रखें और उनसे संबंध स्थापित करने की कोशिश करें. उन्होंने बताया कि एनईपी-2020 के तहत मैनेजमेंट कोर्स पर विशेष बल दिया गया है. क्योंकि मैनेजमेंट शिक्षा समय की मांग है. बीबीए को-ऑर्डिनेटर डॉ आफताब आलम ने भी अपने संबोधन में प्रबंधन शिक्षा की बारीकियों तथा महत्व से अवगत कराया. कार्यक्रम का संचालन आयशा दिनारिया व निबस मुस्तफा ने किया. इस अवसर पर प्राचार्य के अलावा मुख्य परीक्षा नियंत्रक डॉ बीएन त्रिपाठी, कला संकायाध्यक्ष डॉ अनवर शहाब, डा जाहिद परवेज, प्रो कस्तूरी, सैयद साजिद परवेज समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही