Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक चुनाव : कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा से लड़ेंगे चुनाव

Karnataka :  कर्नाटक में मौजूदा सरकार का कार्यकाल 24 मई को पूरा हो रहा है. कार्यकाल समाप्त होने से पहले चुनाव आयोग को चुनाव कराना है. आयोग की टीम ने 9 मार्च को राज्य का दौरा भी किया था. ऐसे में निर्वाचन आयोग अगले महीने कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान कर सकता है. इस बीच कांग्रेस ने आज शनिवार को अपने 124 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का नाम भी शामिल है.

वरुणा से चुनाव लड़कर सिद्धारमैया दो बार कर चुके हैं जीत दर्ज

प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा से चुनाव लड़ेंगे. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को वरुणा से टिकट मिला है. ध्यान देने वाली बात यह है कि वरुणा विधानसभा सीट से वर्तमान में सिद्धारमैया के बेटे डॉ. यतींद्र सिद्धरमैया विधायक हैं. सिद्धारमैया को उनके बेटे की सीट से टिकट मिला है. सिद्धारमैया दो बार वरुणा से जीत दर्ज कर चुके हैं. साल 2013 के विधानसभा चुनावों में वे इसी सीट से जीतकर मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गये थे. इसे भी पढ़ें : चैत्र">https://lagatar.in/chaitra-navratri-worshiping-maa-kushmanda-will-keep-diseases-away-offering-malpua-will-be-happy/">चैत्र

नवरात्र : माता कुष्मांडा की पूजा करने से बीमारियां रहेंगी दूर, मालपुआ भोग लगाने से मां होंगी खुश

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक चितापुर से लड़ेंगे चुनाव 

कांग्रेस की 124 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का भी नाम है. वह चितापुर से चुनाव लड़ेंगे. वहीं एमबी पाटिल को बाबलेश्वर, दिनेश गुंडुराव को गांधीनगर, बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल एमएलसी पुत्तन्ना को राजाजीनगर और पूर्व केंद्रीय मंत्री केएच मुनियप्पा को देवनहल्ली से कांग्रेस का टिकट मिला है. यूटी अब्दुल खादर अली फरीद को मंगलोर से, टीडी राजगौड़ा को श्रृंगेरी से, रिजवान इरशद को शिवाजी नगर से, एम कृष्णम्प्पा को विजय नगर से और बी नागेंद्र को बेल्लारी आरक्षित सीट से टिकट दिया गया है.

पिछले चुनाव में किसी पार्टी को नहीं मिला था बहुमत

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 104 सीटें जीती थीं. लेकिन बहुमत के लिए 113 सीटों की जरूरत होती है. बीजेपी के पास 9 सीटें कम रह गयी थीं. वहीं कांग्रेस को 80 व जेडीएस को 37 सीटें मिली थीं. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/illegal-mining-in-dhanbad-government-claims-only-6-died-in-4-years-reality-30-died-in-last-15-months-only/">धनबाद

में अवैध खनन : सरकार का दावा- 4 साल में सिर्फ 6 मरे, वास्तविकता- पिछले 15 महीने में ही 30 की मौत
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही