Search

कर्नाटक चुनाव : वोटिंग खत्म, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद

Bangalore : कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर आज वोटिंग संपन्न हो गई. अब चुनाव परिणाम का इंतजार है. वोटिंग को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह दिखा. बूथों पर लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. दोपहर 3 बजे तक 52.18% वोटिंग दर्ज की गई. वहीं शाम 5 बजे तक 65.69 प्रतिशत वोटिंग हुई. बता दें कि यहां 224 सीटों से 2615 उम्मीदवार मैदान में हैं. इसमें 36 सीट अनुसूचित जाति के लिए और 15 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है. उम्मीदवारों में 2,430 पुरुष हैं, 184 महिलाएं हैं, और एक थर्ड जेन्डर है. राज्य में 5.3 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं, इनमें 11.71 लाख वोटर्स पहली बार मतदान कर रहे हैं. राज्य में 2.66 करोड़ पुरुष और 2.63 करोड़ महिलाएं हैं. जबकि 5.71 लाख से ज्यादा दिव्यांग वोटर्स हैं. इसे भी पढ़ें : देखिए">https://lagatar.in/when-the-mother-was-in-pain-the-son-was-in-agony-the-minor-reached-to-sell-his-kidney-for-treatment/">देखिए

ये संसार है… मिलिए उस बेटे से, जो मां के लिए पहुंच गया किडनी बेचने

तीन जगह पर हिंसा, इवीएम मशीनों को तोड़ा

कर्नाटक चुनाव में वोटिंग के दौरान तीन जगहों से हिंसा की खबर सामने आई है. पुलिस ने अनुसार विजयपुरा जिले के बासवाना बागेवाड़ी तालुक में इवीएम बदलने की अफवाह के बाद लोग भड़क गए. लोगों ने कुछ इवीएम मशीनों और वीवीपैट को तोड़ दिया. साथ ही पोलिंग अधिकारियों की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई. वहीं पद्मनाभ विधानसभा के पपैया गार्डन पोलिंग बूथ पर कुछ युवाओं ने लाठी से अपने विरोधियों पर हमला कर दिया. इस घटना में वोट डालने आई कुछ महिलाएं भी घायल हो गई. वहीं बल्लारी जिले के संजीवारायानाकोटे में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. दोनों ओर से हाथापाई हुई. हालांकि पुलिस ने मामले को शांत करा दिया.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डाला वोट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुर स्थित विजय नगर में अपना वोट डाला. मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि बेंगलुरु का इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाले दिनों में और अच्छा हो. कर्नाटक में उद्योग को और बढ़ावा मिले. इसके लिए मैंने वोट डाला है. मैंने डबल इंजन सरकार के लिए वोट डाला है. इसे भी पढ़ें : इमरान">https://lagatar.in/imran-khan-claims-in-the-court-i-can-be-killed-by-injecting-poison-not-allowed-to-go-to-the-washroom-for-24-hours/">इमरान

खान का कोर्ट में दावा- मुझे जहर का इंजेक्‍शन देकर मार सकते हैं, 24 घंटे वॉशरूम नहीं जाने दिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp