Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक : यात्री बस और लॉरी में जोरदार टक्कर, 7 की मौत, 26 घायल

Advertisement
Advertisement
Karnataka :   कर्नाटक के हुबली में एक यात्री बस और लॉरी की जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पलट गयी. यह घटना मंगलवार की अहले सुबह की है. इस सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गयी है. वहीं 26 लोगों की घायल होने की खबर है. इनमें से तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है. (पढ़े,">https://lagatar.in/congress-leader-siddaramaiah-said-hindus-also-eat-beef-if-i-want-i-will-definitely-eat-it-too/">पढ़े,

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा, हिंदू भी बीफ खाते हैं, चाहूंगा तो मैं भी जरूर खाऊंगा)

कोल्हापुर से बेंगलुरु जा रही थी यात्री बस

जानकारी के अनुसार, यात्री बस कोल्हापुर से बेंगलुरु जा रही थी. तेज रफ्तार होने के कारण वो लॉरी से जाकर टकरा गयी. यह हादसा महाराष्ट्र को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे पर हुआ है. इस सड़क दुर्घटना में बस में सवार सात यात्रियों की मौत हो गयी. वहीं 26 यात्री घायल हो गये. इसे भी पढ़े : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-quad-has-made-its-important-place-in-the-world-gave-a-strict-message-to-china-in-gestures/">पीएम

मोदी ने कहा, Quad ने दुनिया में अपनी महत्वपूर्ण जगह बना ली है, इशारों में दिया चीन को सख्त संदेश

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले का जायजा लिया. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसे भी पढ़े : खूंटी">https://lagatar.in/jharkhand-news-khunti-fire-in-police-vehicle-during-patrol-fire-suspected-due-to-short-circuit/">खूंटी

: गस्ती के दौरान पुलिस गाड़ी में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आंशका [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही