Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार : नेशनल साइंस ओलंपियाड में आरआरपीएस के बच्चों ने किया बेहतर प्रदर्शन

Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित रणविजय रोशन पब्लिक स्कूल के आधे दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने नेशनल साइंस ओलंपियाड में बेहतर अंकों के साथ सफलता अर्जित की है. शनिवार को विद्यालय में एक समारोह आयोजित कर ओलंपियाड के सफल प्रतिभागी रहे सताक्षी प्रिया, अनिकेत कुमार, मोहित कुमार, अंकित कुमार, राजाबाबू, अंशिका कुमारी, शायला इक्का और सुष्मिता को पुरस्कृत किया गया. मुख्य अतिथि सिंहपुर पंचायत की मुखिया मंजू देवी, विशिष्ट अतिथि ओरमांझी (रांची) के लेखक देव कुमार व बगदा (बोकारो) के लेखक मनोज कुमार कपरदार ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए बधाई दी. प्राचार्य नयन मुखर्जी ने बताया कि 4 दिसंबर 2022 को हुए इस ओलंपियाड में देश के 25 राज्यों के 750 स्कूलों के एक लाख से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया था. उसमें रणविजय रोशन पब्लिक स्कूल के लगभग एक दर्जन बच्चों ने पहली बार ओलंपियाड में भाग लेते हुए 200 से 400 के बीच रैंक हासिल किया. प्राचार्य ने उम्मीद जताई कि बच्चे आने वाली प्रतियोगिताओं में और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे. मौके पर शिक्षिका दीपा कुमारी, रूपा कुमारी, मनीषा जायसवाल, विशाल कुमार के अलावा सुनीता देवी, निरंजन साव, बैजनाथ साव, रमेश ठाकुर, पंचानन प्रामाणिक आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-migrant-laborer-from-gomia-dies-in-chennai/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : गोमिया के प्रवासी मजदूर की चेन्नई में मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही