Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार : तीन किमी क्षेत्र में लगने वाले सेवाती टुसू मेला का हुआ समापन

Kasmar : झारखंड में तीन किलोमीटर के परिधइ में लगने वाले इकलौते सेवाती घाटी के टुसू मेला का समापन गुरुवार को हो गया. झारखंड व पश्चिम बंगाल की अंतरप्रांतीय सीमा पर स्थित सेवाती घाटी में लगने वाले तीन दिवसीय टुसू मेला की शुरुआत 17 जनवरी को हुई थी. मेला के अंतिम दिन कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार व प्रदान संस्था की ओर से किसान मेला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि गोमिया विधायक डॉ.लंबोदर महतो समेत दर्जनों पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किसानों को उन्नत तकनीक से खेती किसानी की जानकारी दी गयी. इस दौरान कृषि मेला में सब्जियों व किसानों द्वारा उत्पादित फसलों की प्रदर्शनी भी लगाई गई. जिसमें मेला कमिटी की ओर से किसानों को पुरस्कृत भी किया गया. [caption id="attachment_531680" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/TUSU-MELA-SAMAPAN-300x142.jpg"

alt="" width="300" height="142" /> अंतिम दिन किसान मेला को संबोधित करते विधायक डॉ.लंबोदर महतो[/caption] मेला को सफल बनाने में पूर्व मुखिया पटेल राम महतो, उमेश मुंडा, गोबिंद सिंह मुंडा, रूपेश कुमार महतो, मनोज महतो, नरेश रूपेश महतो, राजन महतो की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार के अनिल कुमार एवं प्रदान संस्था के कार्यकर्ता मौजूद थे.

     पहले दिन बेहतर टुसू को किया गया पुरस्कृत

गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो व बागमुंडी विधायक सुशांतो महतो ने तीन दिवसीय टुसु मेला की शुरुआत की थी. मेला के उदघाटन समारोह में दोनों क्षेत्र के विधायक ने अपने-अपने राज्य के सीमा क्षेत्र से सटे सेवाती घाटी को विकसित करने व पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में कार्य करने के साथ सरकार को प्रस्ताव भेजने का संकल्प लिया था. इस दौरान साइमनी महतो और उनके कलाकार साथियों की ओर से कुड़मालि झूमर की रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई थी. साथ हीं मेला में पहुंचनेवाले बेहतर साज सज्जा वाले आकर्षक टुसूओं को मेला कमिटी की ओर से पुरस्कृत किया गया था. इसके बाद 17 जनवरी की रात्रि नितेश कश्यप नाइट का आयोजन भी मेला कमिटी की ओर से किया गया था. यह मेला कसमार प्रखंड के पाड़ी जुमरा से शुरू होकर सीमा पर स्थित सेवाती झरना तक दो किमी और झरना के बाद बंगाल सीमा में लगभग एक किमी के परिधि में लगाया जाता है. तीन दिनों के इस टुसू मेला में झारखंड से बंगाल व बंगाल से झारखंड में लगभग एक लाख से अधिक लोग शामिल होते हैं. [caption id="attachment_531682" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/TUSU-MELA-BHEED-300x138.jpg"

alt="" width="300" height="138" /> सेवाती टुसू मेला में पहुंची लोगों की भीड़[/caption]

      दूसरे दिन मेला के साथ हुआ खेल टूर्नामेंट

मेला के दूसरे दिन स्व.भानु महतो स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. जिसमें गोमिया विधायक डॉ.लंबोदर महतो की धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन किया था. इस टूर्नामेंट में चार पुरुष फुटबॉल टीम व दो महिला टीम ने हिस्सा लिया. फाइनल मैच में एमएम स्पोर्टिंग क्लब जयपुर की टीम विजेता व एसके ब्रदर्स कोचाजारा की टीम उपविजेता बनी. साथ ही महिला टीम में मुरहुलसुदी की टीम विजेता और मंजुरा की टीम उपविजेता बनी. विजेता पुरुष टीम को पांच हजार रुपये और उपविजेता टीम को चार हजार रुपए मेला कमिटी की ओर से दिया गया. वहीं विजेता महिला टीम को दो हजार रुपये और उपविजेता को डेढ़ हजार रुपये नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया. दूसरे दिन रात्री में कैलाश देहाती नाइट में दर्शकों ने खूब मनोरंजन किया. यह">https://lagatar.in/bermo-chief-ministers-statement-on-parasnath-just-a-hoax-devnarayan-murmu/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : पारसनाथ पर मुख्यमंत्री का बयान मात्र छलावा : देवनारायण मुर्मू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही