Search

 
 
 

कसमार : सहायक अध्यापिका की मौत से शोक की लहर

 
Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड अंतर्गत सिंहपुर पंचायत के पुरनाडीह निवासी सहायक अध्यापिका रंजू देवी (उम्र 40 वर्ष) का सोमवार को असामयिक निधन हो गया. वह इसी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मंझलाडीह में सेवारत थी और पिछले कुछ समय से कैंसर रोग से पीड़ित थी. दोपहर को गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में शिक्षक मौके पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी. रंजू देवी ने 2003 से सहायक अध्यापक (पारा टीचर) के रूप में अपना योगदान दिया था. वह अपने पीछे पति प्रयाग मुंडा समेत दो पुत्र छोड़ गई है. सहायक अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार महतो के नेतृत्व में दर्जनों सहायक अध्यापकों ने मौके पर पहुंचकर रंजू देवी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से उनके आश्रित को नौकरी देने की मांग की है. निधन पर संजय कुमार महतो, भुवनेश्वर महतो, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार शर्मा, जितेंद्र जयसवाल, इला रानी, रेखा देवी, सुभाष चंद्र ठाकुर, केदारनाथ महतो, अर्जुन महतो, मुमताज अंसारी, विनोद रविदास, ऊधव कुमार रजक, सुनीता देवी, रूपा रानी, रेखा कुमारी, वसुंधरा मुखर्जी, मंजू देवी, सुरेंद्र नाथ गोस्वामी, कुलेश्वर महतो, शिव चरण महतो, शिवनंदन महतो, राजकिशोर महतो, रवि महतो गणेश महतो, खुर्शीद आलम, सूरज नारायण ठाकुर, प्रीतम प्रजापति, कफील अहमद, नरेश कुमार महतो, वीरेंद्र सिंह मुंडा, दिलीप महतो, फणींद्र मुंडा, प्रकाश महतो, नागेश्वर मांझी, सुभाष कालिंदी, प्रयाग महतो, प्रदीप शर्मा, कृष्ण नायक आदि ने शोक प्रकट किया है. यह">https://lagatar.in/bokaro-jindal-groups-parvatpur-coal-block-new-hope-again-after-eight-years/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : जिंदल ग्रुप का हुआ पर्वतपुर कोल ब्लॉक, आठ साल बाद फिर जगी नई उम्मीद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही