Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कस्तूरबा स्कूल की शिक्षिकाओं ने विधायक के नाम जिप सदस्य को सौंपा ज्ञापन, की यह मांग

Simdega : कस्तूरबा गांधी स्कूल की शिक्षिकाओं ने विधायक भूषण बाड़ा के नाम जिप सदस्य जोसिमा खाखा को एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में शिक्षिकाओं ने कस्तूरबा स्कूल में कार्यरत अंशकालिक अथवा घंटी आधारित शिक्षकों की सेवा अपग्रेड कराने की मांग की है. साथ ही मासिक मानदेय में बदलाव कराते हुए सेवा समायोजन कराने की मांग की है. शिक्षिकाओं ने ज्ञापन में कहा कि उनकी नियुक्ति सरकारी प्रक्रिया से हुई है. वर्ष 2011 से लगातार अल्प मानदेय में काम करते हुए भी कस्तूरबा स्कूल का रिजल्ट राज्यभर में उत्कृष्ट रहा है. इस पर जोसिमा खाखा ने कहा कि कस्तूरबा स्कूल के शिक्षकों की मांगें जायज है. बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में कस्तूरबा स्कूल की शिक्षिकाओं का योगदान अहम रहा है. वे विधायक से शिक्षिकाओं को स्थायी पदों पर समायोजन कराने की मांग करेंगे. साथ ही अपने स्तर से भी हर संभव सहयोग करेंगे. विधायक की पत्नी जोसिमा ने कहा कि वे कस्तूरबा स्कूल की अंशकालीन शिक्षिकाओं के साथ है. इसे भी पढ़ें :  खूंटी">https://lagatar.in/four-plfi-militants-arrested-in-khunti-three-weapons-including-carbine-recovered/">खूंटी

में पीएलएफआइ के चार उग्रवादी गिरफ्तार, कारबाईन समेत तीन हथियार बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही