Search

 
 
 

Bokaro News: विशाखापत्तनम में पांचवीं मंजिल से गिरकर कथारा के मजदूर की मौत

Bokaro News: कमलेश यादव करीब तीन माह पहले रोजगार की तलाश में विशाखापत्तनम गए थे. परिवार के भरण-पोषण के लिए उन्होंने घर से दूर जाकर निर्माण कार्य से जुड़े काम कर रहे थे. काम के दौरान वह पांच मंजिला अपार्टमेंट से नीचे गिर गए.
 
घर में पसरा मातम

Bokaro News: गोमिया प्रखंड के कथारा स्थित बांध बस्ती निवासी कमलेश यादव (43) की आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में निर्माण कार्य के दौरान हादसे में मौत हो गयी. शनिवार देर शाम पांच मंजिला अपार्टमेंट में काम करने के दौरान वह नीचे गिर गये. गंभीर चोट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद बांध बस्ती स्थित उनके घर में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें: 

परिजनों के अनुसार कमलेश यादव करीब तीन माह पहले रोजगार की तलाश में विशाखापत्तनम गये थे. परिवार के भरण-पोषण के लिए उन्होंने घर से दूर जाकर निर्माण कार्य से जुड़े काम को अपनाया था. शनिवार देर शाम काम के दौरान वह पांच मंजिला अपार्टमेंट से नीचे गिर गए. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बच सकी.

 

परिजनों के अनुसार कमलेश परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने वाले प्रमुख सदस्य थे. उनके पीछे पत्नी और दो बच्चे हैं. हादसे की सूचना मिलने के बाद से परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

 

कमलेश के अचानक निधन से परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक चुनौतियां बढ़ गयी हैं. परिजनों ने बताया कि वह रोजगार के सिलसिले में बाहर गये थे और परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए निर्माण कार्य में जुटे थे.

 

परिजनों के अनुसार विशाखापत्तनम से शव को बांध बस्ती लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. स्थानीय स्तर पर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को घर लाया जायेगा. परिजनों ने बताया कि शव पहुंचने में दो से तीन दिन लगने की संभावना है.

 

शव के बांध बस्ती पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जायेगा. घटना के बाद से पूरे बस्ती क्षेत्र में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने परिवार को इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग देने की बात कही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही