Search

 
 
 

Katihar : आम पेटियों के नीचे छिपाकर विदेशी शराब की तस्करी, पिकअप वैन से 1740 लीटर जब्त

बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर नए-नए हथकंडे अपनाकर शराब की तस्करी कर रहे हैं. ताजा मामला कटिहार से सामने आया है. यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनियां के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कअप वाहन से 1740 लीटर विदेशी शराब बरामद की है.
 

Lagatar Desk :  बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर नए-नए हथकंडे अपनाकर शराब की तस्करी कर रहे हैं. ताजा मामला कटिहार से सामने आया है. यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनियां के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कअप वाहन से 1740 लीटर विदेशी शराब बरामद की है.

 

तस्कर शराब को आम की पेटियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे था, ताकि किसी को शक न हो. पुलिस ने शराब के साथ पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है. वहीं पिकअप चालक राम कुमार राय को भी गिरफ्तार कर लिया है.

 

राम कुमार राय समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के तीरा गांव का रहने वाला है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस तक पहुंचाया जाना था. 

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से विदेशी शराब की बड़ी खेप कटिहार लाई जा रही है. इसके बाद मनियां के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान एक संदिग्ध पिकअप को रोका गया.

 

तलाशी लेने पर ऊपर आम की पेटियां मिलीं. जब पुलिस ने अच्छे से जांच की तो उसके नीचे से विदेशी शराब की कई पेटियां मिलीं, जिसे वाहन सहित जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है. 

 

कटिहार के एसडीपीओ विशाल आनंद ने बताया कि जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि तस्कर पुलिस से बचने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं.

 

कभी सब्जियों के बीच तो कभी फलों की पेटियों के नीचे शराब छिपाकर उसकी तस्करी की जा रही है.  फिलहाल पुलिस गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही