Lagatar Desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों सुर्खियों में है. हाल ही में एक्ट्रेस अंबानी परिवार की गणेश पूजा में पति विक्की कौशल के साथ शामिल हुई थी. इस दौरान सामने आई उनकी तस्वीरों और वीडियो को लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके बढ़ते वजन पर कमेंट करना शुरू कर दिया. अब टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या कैटरीना के समर्थन में सामने आई हैं और इस तरह की टिप्पणियों को बेहद घिनौना बताया है.
श्रद्धा आर्या ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
श्रद्धा आर्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सोशल मीडिया पोस्ट रीपोस्ट किया है. इस पोस्ट में कटरीना के शरीर और उनके वजन को लेकर हो रही चर्चा की आलोचना की गई है. पोस्ट में कहा गया कि इंटरनेट पर कैटरीना के बच्चे के जन्म के बाद उनके वजन को लेकर हो रही बातें देखकर गुस्सा आता है.
पोस्ट में यह भी लिखा गया कि कैटरीना देश की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल हैं और उन्होंने एक बड़ा बिजनेस भी खड़ा किया है. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर उनके काम और उपलब्धियों की जगह उनके शरीर और वजन को लेकर चर्चा की जा रही है.
![]()
श्रद्धा आर्या का इंस्टा पोस्ट
महिलाएं पहले और बाद की तस्वीरें नहीं हैं
रीपोस्ट किए गए पोस्ट में महिलाओं के शरीर और लुक को लेकर होने वाली टिप्पणियों पर भी सवाल उठाया गया. इसमें कहा गया कि किसी महिला के बारे में बातचीत सिर्फ इस बात तक सीमित नहीं होनी चाहिए कि वह कैसी दिखती है, उसका वजन कितना है या वह कितनी जल्दी पहले जैसी दिखने लगी.
पोस्ट में आगे कहा गया कि महिलाओं को सिर्फ ‘पहले और बाद’ की तस्वीरों के तौर पर देखना बेहद गलत है. हर महिला एक इंसान है और उसकी पहचान केवल उसके शरीर या वजन से तय नहीं होती.

