Search

 
 
 

अभिलाष साहू की कांग्रेस में वापसी पर फिर रोक, AICC ने उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी स्थगित की

Ranchi News : झारखंड कांग्रेस के प्रभारी और CWC के स्थायी आमंत्रित सदस्य के. राजू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को इस संबंध में पत्र भेजा है. इसमें अभिलाष साहू से जुड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जांच रिपोर्ट मांगी गई है.
 
अभिलाष साहू (फाइल फोटो)

Ranchi News : झारखंड कांग्रेस के नेता अभिलाष साहू को लेकर कांग्रेस ने फिलहाल बड़ा फैसला लिया है. AICC ने उनके संगठनात्मक दायित्वों को रोक दिया है. उन्हें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी फिलहाल नहीं दी जाएगी.


झारखंड कांग्रेस के प्रभारी और CWC के स्थायी आमंत्रित सदस्य के. राजू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को इस संबंध में पत्र भेजा है. इसमें अभिलाष साहू से जुड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जांच रिपोर्ट मांगी गई है.

 

 


दरअसल, 14 सितंबर 2026 को अभिलाष साहू की कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद पर बहाली की अधिसूचना जारी हुई थी. इसके बाद AICC ने इस मामले की जांच रिपोर्ट की समीक्षा जरूरी बताई है.


AICC ने अनुशासन समिति से अभिलाष साहू की भूमिका को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. इसमें कथित वीडियो बनाने और उसे सार्वजनिक करने में उनकी भूमिका, समिति के सामने दिए गए उनके जवाब और सार्वजनिक मंचों पर दिए गए बयानों की जानकारी शामिल करने को कहा गया है.


इसके अलावा उनके सार्वजनिक आचरण और कांग्रेस के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से जुड़े तथ्यों को भी रिपोर्ट में शामिल करने का निर्देश दिया गया है.


AICC के अनुसार, अनुशासन समिति की रिपोर्ट मिलने और उसकी समीक्षा होने के बाद ही अभिलाष साहू की संगठन में जिम्मेदारियों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. तब तक उनके उपाध्यक्ष पद के संगठनात्मक दायित्व स्थगित रहेंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही