Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य में 23 जून से KCC लोन मेला, सीएम लातेहार से करेंगे शुरुआत

Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन और कृषि मंत्री बादल के प्रयासों से राज्य के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से लाभान्वित करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. बीते 2 महीने में किसान क्रेडिट कार्ड के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया है, एवं आगामी 23 जून से प्रखंड स्तर पर कैंप का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी कृषि विभाग के सचिव  अबू बकर सिद्दीकी ने नेपाल हाउस स्थित द्वितीय तल के सभागार में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा. सिद्दीकी ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना से सूचीबद्ध किसानों में से अब तक 15 लाख किसानों को केसीसी से आच्छादित किया जा चुका है, अन्य बचे हुए सभी किसानों को भी बिरसा केसीसी उपलब्ध कराया जाना है. इसी कड़ी में  8 जून से प्रथम  केसीसी कैंप आयोजित की जाएगी. और आगामी 23 जून को मेगा कैंप  सभी प्रखंडों में किया जाना है,  विशेष अभियान के माध्यम से 9 लाख आवेदन बैंकों में जमा की गई है जो प्रक्रियाधीन है अब तक चार लाख आवेदनों की स्वीकृत दी गई हैं. उन्होंने बताया कि केसीसी का शिविर प्रखंड स्तर पर लगेगा उसमें सभी बैंकों के पदाधिकारी सहित कृषि विभाग के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. इसे पढ़ें-BREAKING">https://lagatar.in/decision-in-cabinet-meeting-no-election-of-mayor-on-party-basis-councilors-will-choose-deputy-mayor/">BREAKING

: कैबिनेट की बैठक में निर्णय, दलगत आधार पर मेयर का चुनाव नहीं, पार्षद चुनेंगे डिप्टी मेयर
कृषि विभाग के सचिव ने बताया कि आगामी 23 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लातेहार में प्रमंडलीय मेगा शिविर की शुरुआत करेंगे. जिसमें पलामू, गढ़वा और लातेहार के लाभुकों को शामिल किया जाएगा. साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की है और खासकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से निवेदन किया कि किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए कृषि विभाग की योजनाओं को अपने क्षेत्र में लागू करने में सहयोग करे, एवं उन योजनाओं पर प्रमुखता से ध्यान दें तो हम कृषि के क्षेत्र में महती भूमिका निभा सकते हैं.उन्होंने कहा कि समय पर भुगतान करने वाले किसानों को ब्याज में 6% की छूट केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दी जा रही है जिसका लाभ किसान ले सकते हैं. इसे भी पढ़ें-सरयू">https://lagatar.in/saryu-wrote-a-letter-to-the-ed-the-source-of-the-purchase-of-the-vehicles-raghuvar-is-riding-is-suspicious/">सरयू

ने ED को लिखा पत्र- रघुवर जिन गाड़ियों की कर रहे सवारी, उनके खरीद का स्त्रोत है संदिग्ध
प्रेस वार्ता में उपस्थित एसएलबीसी के डीजीएम सुबोध कुमार ने बताया कि मेगा कैंप में बड़ी संख्या में केसीसी कार्ड भी दिए गए हैं और जो भी वंचित किसान हैं उन्हें भी केसीसी कार्ड का लाभ दिया जाएगा. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही