Search

 
 
 

कांके में KCC मेगा कैंप का आयोजन, बीडीओ बोले- किसी भी हाल में आवेदन को लंबित न रखें बैंकर्स

 
Ranchi : किसानों को कृषि ऋण आसानी से मिल सके, इसको लेकर कांके प्रखंड मुख्यालय किसान भवन सभागार में KCC मेगा कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड के सभी बैंको के प्रतिनिधि शामिल हुये. इस मेगा कैंप में KCC ऋण के लिए 94 किसानों ने आवेदन दिया. इसके अलावे 133 किसानों के बीच 79 लाख 71 हजार रुपए के KCC लोन का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें :मांडर">https://lagatar.in/mandar-by-election-56-percent-voting-till-3-pm/">मांडर

उपचुनाव : दोपहर 3 बजे तक 56.03 फीसदी वोटिंग

बीडीओ ने बैंकर्स को दिए सख्त निर्देश

बीडीओ शीलवंत भट्ट ने किसानों को आसानी से ऋण प्राप्त हो सके इसको लेकर आवश्यक कागजातों की जानकारी दी.  बैंकर्स को सख्त निर्देश देते हुये कहा कि आवेदनों की जांच कर त्वरित प्रक्रिया पूरी करें. सबकुछ सही हो तो आवेदन कको लंबित न रखें.

ये रहे मौजूद

प्रखंड मुख्यालय में आयोजित केसीसी मेगा कैंप में बीडीओ शिलवंत कुमार भट्ट, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुदीप्ता बरियार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नंदेश्वर दास, बीटीएम प्रदीप सरकार, एटीएम शुक्ला सरकार, सभी कृषक मित्र, पंचायत सचिव एवं जनसेवक उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/condition-of-ward-4-of-ranchi-roads-become-ponds-in-light-rain-there-is-no-slab-on-drains/">रांची

के वार्ड-4 का हाल : हल्‍की बारिश में सड़कें बन जाती है तालाब, नालियों पर नहीं है स्‍लैब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही