Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांव, युवा और किसान पर रखें बजट का फोकस- सीएम

Advertisement
Advertisement
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बजट 2024-25 की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की. मुख्यमंत्री ने आगामी बजट में राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, खेल, उद्योग, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली, पानी, सड़क, आवास योजना और सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत पेंशन राशि, स्कूल एवं कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर विशेष फोकस किए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिए. इस अवसर पर वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव भी उपस्थित रहे. इसे पढ़ें- अवैध">https://lagatar.in/there-was-preparation-to-take-a-big-consignment-of-illegal-liquor-to-bihar-police-caught-it-like-this/">अवैध

शराब की बड़ी खेप बिहार ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
सीएम ने अधिकारियों से कहा कि समस्त झारखंड वासियों की प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए एक बेहतर बजट तैयार करें. बजट में जन-कल्याण और सर्वांगीण विकास पर जोर रहना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है, इस निमित्त निरंतर कार्य किए जा रहे हैं. झारखंड कई क्षेत्रों में तेज गति से प्रगति भी कर रहा है. गांव, कृषि, किसान और नौजवान पर फोकस करते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. बजट में रोजगार तथा स्वरोजगार के प्रावधानों में वृद्धि पर जोर दें. आनेवाले समय में भी इन्हें और मजबूत किए जाने के लक्ष्य के साथ कार्य योजनाएं राज्य सरकार बना रही है. बजट 2024-25 में दूरदर्शिता के साथ प्रावधानों को समाहित करें. गरीब कल्याण हमारी सरकार का ध्येय है. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-surbhi-branchs-artificial-organ-transplant-camp-concludes-200-people-benefited/">जमशेदपुर

: सुरभि शाखा के कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का समापन, 200 लोगों को मिला लाभ 

जरूरी क्षेत्रों में विशेष प्रावधान करने की आवश्यकता

सीएम ने अधिकारियों से कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में राज्य में लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा, मनरेगा के लिए प्रावधान, रोजगार तथा स्वरोजगार बढ़ाने, खेल गतिविधियों को बढ़ावा, महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार, बच्चों के पोषण में सुधार सहित अन्य सभी जरूरी क्षेत्रों में विशेष प्रावधान करने का निर्देश दिए. कहा कि आगामी बजट में एक नई और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है. बैठक में मुख्य सचिव एल खियांग्ते, विकास आयुक्त अविनाश कुमार, सीएम के प्रधान सचिव वंदना दादेल, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, सीएम के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, योजना एवं विकास विभाग के सचिव प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही