Search

 
 
 

केजरीवाल ने मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए आतिशी, सौरभ भारद्वाज के नाम LG को भेजे

 
 NewDelhi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्रिमंडल में नियुक्ति के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी और सौरभ भारद्वाज के नाम उपराज्यपाल को भेजे हैं. सूत्रों ने आज बुधवार को यह दावा किया. जान लें कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद यह कदम उठाया गया है. दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और उसे लागू करने में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को गिरफ्तार किया था. इसे भी पढ़ें : उमेश">https://lagatar.in/umesh-pal-murder-case-ups-yogi-government-in-action-bulldozers-action-to-house-of-the-accused/">उमेश

पाल हत्याकांड : यूपी की योगी सरकार एक्शन में, आरोपियों के घर बुलडोजर चले

मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन ने  केजरीवाल मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया

सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल मई में धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था. आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भाजपा के लगातार हमले के बीच गिरफ्तार किये गये मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को केजरीवाल मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया. उच्चतम न्यायालय ने कल सिसोदिया की जमानत याचिका पर विचार करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि यह एक गलत मिसाल स्थापित करेगा और उनके लिए प्रभावी वैकल्पिक उपाय उपलब्ध थे. न्यायालय की व्यवस्था के कुछ देर बाद सिसोदिया और जैन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. सिसोदिया अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति से जुड़े मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में हैं. नये मंत्रियों की नियुक्ति होने तक सिसोदिया के विभाग कैलाश गहलोत और आनंद को दिये गये हैं. इसे भी पढ़ें :  एलपीजी">https://lagatar.in/kharge-lashed-out-at-the-modi-government-for-increasing-the-price-of-lpg-how-long-will-the-orders-of-loot-continue/">एलपीजी

के दाम बढ़ने पर खड़गे मोदी सरकार पर बरसे, कब तक जारी रहेंगे लूट के फरमान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही