Thiruvananthapuram : संघ परिवार (आरएसएस) का एकमात्र उद्देश्य भारत को हिंदू राष्ट्र में बदलना है. संघ परिवार मुसलमानों और ईसाइयों का सबसे बड़ा दुश्मन है. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आरएसएस पर हल्ला बोलते हुए सनसनीखेज आरोप लगाया. CM गुरुवार को यहां संविधान संरक्षण सम्मेलन और धर्मनिरपेक्ष सम्मेलन का उद्घाटन कर लोगों को संबोधित कर रहे थे. इस क्रम में पी विजयन ने आरएसएस पर विभाजनकारी होने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया. विजयन के आरोप की भाजपा ने कड़ी आलोचना की है. इसे भी पढ़ें : सीबीआई">https://lagatar.in/cbi-registers-fir-against-gtl-limited-and-promoters-alleges-4760-crore-loan-misappropriation/">सीबीआई
ने GTL लिमिटेड और प्रमोटर्स के खिलाफ दर्ज की FIR, 4760 करोड़ के लोन की हेराफेरी का आरोप
मोदी की परीक्षा पे चर्चा आज, बोर्ड परीक्षा का डर दूर करेंगे, 38 लाख छात्रों ने कराया है रजिस्ट्रेशन
ने GTL लिमिटेड और प्रमोटर्स के खिलाफ दर्ज की FIR, 4760 करोड़ के लोन की हेराफेरी का आरोप
इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश की जा रही है.
विजयन ने कहा कि संविधान, जो जातिगत भेदभाव और धार्मिक घृणा के खिलाफ लड़ने का सबसे अच्छा हथियार था, वर्तमान में हमले का शिकार हो रहा है. केरल के सीएम ने यह भी आरोप लगाया कि संविधान पर हमलों के अलावा इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश की जा रही है. केरल के मुख्यमंत्री के आरोप पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को संविधान पर एक भी शब्द बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि विजयन संविधान को कोई महत्व नहीं देते. आरोप लगाया कि CM पिनाराई विजयन चरमपंथी और आतंकवादी समूहों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-pariksa-a-pe-charcha-today-will-remove-the-fear-of-board-exams-38-lakh-students-have-registered/">पीएममोदी की परीक्षा पे चर्चा आज, बोर्ड परीक्षा का डर दूर करेंगे, 38 लाख छात्रों ने कराया है रजिस्ट्रेशन
Leave a Comment