Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केरल के राज्यपाल RSS प्रमुख मोहन भागवत मिले, क्या बात हुई…सामने नहीं आया

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा शनिवार रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात किये जाने की खबर है. राज्यपाल कार्यालय के अनुसार आरिफ मोहम्मद खान ने रात लगभग आठ बजे सरसंघचालक के घर पर उनके साथ विचार-विमर्श किया. हालांकि राज्यपाल ने इस संबंध में मीडिया से बात करने से मना कर दिया. राज्यपाल कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राज्यपाल ने आरएसएस प्रमुख के साथ बैठक की. इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया. कहा कि यह बैठक पूर्व नियोजित थी. बता दें कि यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब राज्यपाल और राज्य की वाममोर्चा सरकार के बीच रार बढ़ गयी है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/on-the-day-of-pm-narendra-modis-birthday-8-cheetahs-stepped-on-the-soil-of-india-pm-said-welcome-the-guests/">पीएम

नरेंद्र मोदी के बर्थडे के दिन 8 चीतों ने भारत की सरजमीं पर रखा कदम, पीएम बोले- मेहमानों का करें स्‍वागत

राज्यपाल औरमार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच  तल्खी बढ़ी 

जानकारी के अनुसार केरल के राज्यपाल और सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (एमसीपी) के बीच जारी तल्खी शनिवार को उस समय और बढ़ गयी, जब राज्यपाल ने साफ कहा कि राज्य सरकार को विश्वविद्यालयों के कुलपति नियुक्त करने का अधिकार नहीं दिया जा सकता. उधर वाम दल ने श्री खान पर राज्य सरकार के खिलाफ ‘झूठी मुहिम चलाने का आरोप लगाया.

विश्वविद्यालयों  में नियुक्तियों में भाई-भतीजावाद का आरोप

राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने विश्वविद्यालयों (Universities) में नियुक्तियों में भाई-भतीजावाद (Nepotism) का आरोप लगाया है. इसे लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने उन पर पलटवार किया. इस क्रम में राज्यपाल ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले उन पर कुन्नूर विश्वविद्यालय (Kunnur University) में उन पर हमला करने की कोशिश हुई थी. आरोप लगाया कि पुलिस को मामला दर्ज करने से रोक दिया गया था. उन्होंने सवाल किया कि पुलिस को केस दर्ज करने करने से किसने रोका. गृह विभाग किसके पास है? कहा कि राज्यपाल के कार्यालय को बदनाम करने कोशिश की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही