Ranchi News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और झारखंड कांग्रेस के सह-प्रभारी डॉ. प्रसाद सिरिवेला को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी बनाए जाने पर झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उन्हें बधाई दी.
रांची परिसदन में केशव महतो कमलेश ने डॉ. प्रसाद सिरिवेला से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की.
इसे भी पढ़ें -
डॉ. प्रसाद सिरिवेला को कांग्रेस ने महाराष्ट्र में पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी है. नई जिम्मेदारी मिलने के बाद झारखंड कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से भी उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं.
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई. केशव महतो कमलेश ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी में डॉ. प्रसाद सिरिवेला पार्टी को मजबूत करने की दिशा में बेहतर काम करेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

