Search

 
 
 

Ranchi News: PNB और झारखंड चैंबर के बीच अहम बैठक, MSME और बैंकिंग विस्तार पर हुआ मंथन

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ अशोक चंद्रा और फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों के बीच बुधवार को होटल रैडिसन ब्लू में महत्वपूर्ण बैठक हुई.
 

Ranchi: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ अशोक चंद्रा और फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों के बीच बुधवार को होटल रैडिसन ब्लू में महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में राज्य में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करने तथा उद्योग जगत के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गई.

 

बैठक में पीएनबी के एमडी एवं सीईओ अशोक चंद्रा ने बैंक की वर्तमान सेवाओं, योजनाओं और आगामी रणनीतियों की जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि बैंक का विशेष ध्यान एमएसएमई, कृषि, रियल एस्टेट और क्लस्टर आधारित औद्योगिक विकास पर केंद्रित है. उनका कहना था कि बैंकिंग सेवाओं को अधिक सरल, सुलभ और प्रभावी बनाना प्राथमिकता है.

 

अशोक चंद्रा ने कहा कि उद्योग जगत के साथ लगातार संवाद और सहयोग के माध्यम से झारखंड में पीएनबी की पहुंच और सेवाओं का दायरा बढ़ाया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि जुलाई माह से बैंक झारखंड के सभी जिलों में जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए अभियान चलाएगा. इसके तहत सिक्का मेला और लोन मेला जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

 

इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि बैंक और उद्योग जगत के बीच मजबूत साझेदारी राज्य में निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को नई दिशा दे सकती है. उन्होंने झारखंड में एक रीजनल कॉन्क्लेव आयोजित करने का सुझाव भी दिया, जिससे उद्यमियों को बैंकिंग योजनाओं, डिजिटल सेवाओं, साइबर सुरक्षा और वित्तीय सुविधाओं की विस्तृत जानकारी मिल सके.

 

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सुझाव दिया कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों और छोटे व्यापारियों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने में बैंक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. इस पर बैंक प्रबंधन ने उद्योग जगत के साथ निरंतर सहयोग और बेहतर बैंकिंग समाधान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.

 

बैठक में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, अमित शर्मा, विकास विजयवर्गीय, पूर्व अध्यक्ष महेश पोद्दार, पवन शर्मा, रंजीत गाड़ोदिया, किशोर मंत्री, आदित्य शाह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही