Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमेरिका जाने वाली 5 महिला हॉकी खिलाड़ियों को खादी बोर्ड ने किया स्पॉन्सर

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने अमेरिका में होने वाले खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए चयनित 5 महिला हॉकी खिलाड़ियों को स्पॉन्सर किया है. गौरतलब है कि अमेरिका के मिडिलबरी कॉलेज में 24 जून से 13 जुलाई तक खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जहां ये खिलाड़ी प्रशिक्षण के लिए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-accused-accepted-said-made-a-plan-and-attacked-the-temple-opened-fire-on-the-police/">रांची

हिंसा मामला : आरोपी ने स्वीकारा, कहा- प्लान बनाकर मंदिर पर हमला किया, पुलिस पर गोली चलायी

खादी बोर्ड की ओर से खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

खिलाड़ियों को स्पॉन्सर करते हुए खादी बोर्ड के सीईओ राखाल चंद्र बेसरा ने उन्हें खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी तसर से बने पट्टा पहनाकर और गुलदस्‍ता देकर सम्मानित किया. साथ ही उन्हें खादी तसर से बने बंडी भेंट किये. चयनित खिलाड़ियों में खूंटी जिले की पुण्डी सुरू और जूही कुमारी, सिमडेगा जिले की हेनरिटा टोप्पो, पूर्णिमा नेती और गुमला जिले की प्रिंयका कुमारी शामिल है.

सीईओ ने सभी खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

खादी बोर्ड के सीईओ राखाल चंद्र बेसरा ने इस मौके पर पांचों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उनके बेहतर भविष्य की कामना की. उन्होंने उम्मीद जतायी कि झारखंड की होनहार खिलाड़ी अपने अच्छे प्रदर्शन से राज्य का नाम रौशन करेंगी. इसे भी पढ़ें : हिमाचल">https://lagatar.in/all-tourists-stranded-in-himachal-pradesh-ropeway-were-rescued-rescue-operation-lasted-for-3-hours/">हिमाचल

प्रदेश रोपवे में फंसे सभी पर्यटक सु‍रक्षित निकाले गये, 3 घंटे चला रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही