Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Khagaria News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, एक की मौत, तीन घायल

Khagaria:  चौथम थाना क्षेत्र के करूआमोड़ के पास रविवार की रात अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया.
Advertisement
Advertisement

Khagariaचौथम थाना क्षेत्र के करूआमोड़ के पास रविवार की रात अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया. इस घटना में एक महिला की मौत हो गई. जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान खैरात निवासी रचना कुमारी के रूप में हुई है. वहीं घायलों में जयकांत पासवान, उनकी पत्नी पार्वती देवी के अलावा 10 वर्षीय नतनी परी कुमारी शामिल है.

 

 जानकारी के अनुसार, करूआमोड़ के पास स्थित एक घर में आधी रात अज्ञात व्यक्ति घुसा और परिवार के चार लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस हमले में चारों लोग बुरी तरह घायल हो गए. शोर सुन आस– पास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

 

जयकांत पासवान की बेटी रचना कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं बाकी तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया. फिलहाल फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावर कोई परिचित हो सकता है, क्योंकि वह देर रात तक घर पर मौजूद था. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है और हर पहलू की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में मामला जमीन से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है.

 

इस संबंध में  डीएसपी मुकुल रंजन का कहना है कि रिश्तेदार और परिचितों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा. वहीं चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

 

 https://lagatar.in/education-news-jharkhand-iti-admission-process-begins-june-25-is-the-last-date

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही