Search

 
 
 

खगड़िया: पुलिस की वर्दी में पहुंचे बदमाश, ग्रामीण का किया अपहरण

 
Khagaria: जिले के मानसी थानान्तर्गत में अपहरण की घटना हुई है. घटना बुधवार की है. बदमाशों ने पुलिस की वर्दी पहनकर अपहरण की घटना को अंजाम दिया है. घटना जिले के मानसी थानान्तर्गत सरसावा पंचायत के न्यू बंगलिया गांव की है. बताया जाता है कि पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने नंदलाल भगत का अपहरण कर लिया और चलते बने. नंदलाल की पत्नी गीता देवी ने बताया कि पुलिस की वर्दी में चार से पांच बदमाश आये थे. उन्होंने बाहर से आवाज दी. आवाज सुनकर बाहर आई तो देखा कि पुलिस की वर्दी में कुछ लोग हैं. इसके बाद नंदलाल बाहर आये तो उसे खींचते हुए धमारा घाट रेलवे स्टेशन की ओर ले जाने लगे. शोर सुनकर बाकी लोग घर से बाहर निकले. लेकिन तब तक बदमाश नंदलाल को लेकर भाग चुके थे. वे इस घटना को समझ नहीं सके. फिर भी सुबह तक इंतजार किये. इसके बाद परिजन सुबह मानसी थाना पहुंचे. इसे भी पढ़ें- ICC">https://lagatar.in/icc-t20-ranking-jharkhands-chhore-made-a-long-jump-went-straight-from-75th-to-number-7th/">ICC

टी-20 रैकिंग में झारखंड के छोरे ने लगाई लंबी छलांग, 75वें से सीधे पहुंचा 7वें नंबर पर
पुलिस ने कहा कि बंगलिया गांव से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पत्नी ने कहा कि किसी से दुश्मनी नहीं है. इस पर ग्रामीणों का कहना है कि पहले से जमीन का विवाद चल रहा था. हो सकता है इसमें उन्हीं लोगों का हाथ हो. मानसी थानाध्यक्ष नीलेश कुमार ने कहा कि सूचना मिलने के बाद से छानबीन की जा रही है. जो भी बदमाश हैं, वे पकड़े जाएंगे. इसे भी पढ़ें- “अग्‍न‍िपथ">https://lagatar.in/monsoon-knocks-a-challenge-for-rmc-to-deal-with-water-logging/">“अग्‍न‍िपथ

योजना” पर बिहार में बवाल, जगह-जगह प्रदर्शन और रोड जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही