Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां: पोटोबेड़ा में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के विजेताओं को दशरथ गागराई ने किया पुरस्कृत

Advertisement
Advertisement
Kharsawan: नव जागृति संघ, पोटोबेड़ा के तत्वावधान में खरसावां के पोटोबेड़ा गांव में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए विभिन्न प्रकार के खेल स्पर्द्धाओं का आयोजन किया गया. खेल-कूद प्रतियोगिता में साइकिल रेस में सुखराल बोईपाई विजेता व आवारा सुंडी उप विजेता बने. युवाओं के 600 मीटर दौड़ में तुरी कांडेयांग व सागेन सामड़ तथा 800 मीटर के दौड़ में तुरी कांडेयांग व विमो चंदन को क्रमश: प्रथम व द्वितीय पुरस्कार दिया गया. सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में डी चाकी को पुरस्कृत किया गया. इसे भी पढ़ें: शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-29-january-jharkhand-classes-will-open-in-february-decision-on-lalu-on-15th-in-charge-of-jharkhand-congress-reached-ranchi-computer-teachers-will-not-get-jobs-apart-from/">शाम

की न्यूज डायरी।।29 जनवरी।। झारखंड: फरवरी में खुलेंगी कक्षाएं।।लालू पर 15 को फैसला।।रांची पहुंचे झारखंड कांग्रेस के प्रभारी।।कम्प्यूटर टीचरों की नहीं जायेगी नौकरी।।इसके अलावा कई अन्य खबरें पढ़ें और वीडियो भी देखें.

राष्ट्रीय स्तर के साइक्लिस्ट रहे हैं गागराई

[caption id="attachment_231203" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/29-kharsawan2-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> विधायक दशरथ गागराई व अन्‍य.[/caption] प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. गागराई ने कहा कि खेल व खिलाड़ियों का विकास राज्य सरकार के प्राथमिकताओं में शामिल है. राज्य सरकार ने कई खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति करने का कार्य किया है. गागराई ने कहा कि वह भी व्यक्तिगत स्तर पर खेल के विकास के लिये लगातार कार्य कर रहे हैं. गागराई ने कहा कि वह स्वयं भी एक राष्ट्रीय स्तर के साइक्लिस्ट रहे हैं. इस कारण खेल की महत्ता को समझते हैं. मौके पर मुख्य रूप से नव जागृति संघ के अध्यक्ष भरत जारिका, हेमंत महतो, रामरतन महतो, परमेश्वर तांती, मधुसुदन स्वांई, सुदर्शन नायक, अमिताभ मिश्र, विजय लेंका, सुशांत नायक, सुशील स्वांई आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: पूर्व">https://lagatar.in/bhojpuri-jan-jagran-abhiyan-condemned-the-external-and-internal-statement-of-former-mp-shailendra-mahto/">पूर्व

सांसद शैलेंद्र महतो के बाहरी-भीतरी के बयान की भोजपुरी जन जागरण अभियान ने निंदा की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही