Search

 
 
 

खरसावां : युवा कांग्रेस की विस स्तरीय बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर बल

 
Kharsawan : युवा कांग्रेस की खरसावां विस समिति की मासिक कार्यकारिणी की बैठक खरसावां में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस सभागार में अनिल कुमार सोय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रुप से विधानसभा कमिटी एवं प्रखंड कमिटी के विस्तार करने पर चर्चा हुई. बैठक में जिला के प्रभारी फाहद खान, सह प्रभारी मनोहर महतो ने शीघ्र ही कमिटी के विस्तार करने का निर्देश दिया. संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-villagers-expressed-anger-over-the-contractor-who-arrived-to-build-a-culvert-in-gunja-village/">चाईबासा

: गूंजा गांव में पुलिया निर्माण कराने पहुंचे ठेकेदार पर ग्रामीणों ने जताया रोष
साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ कर संगठन को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला अध्यक्ष मुकेश मुंदुईया, निर्मल महतो, बुद्धराम सरदार, प्रकाश महतो, शेख आलम, राजकिशोर उरांव, जय सरदार, चंदन भगत, तरुण महाकुड़, विवेकानंद तिवारी आदि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही