Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां : महिलाओं ने निकाली मां तारिणी की कलश यात्रा

Kharsawan : खरसावां में मां तारिणी की कलश यात्रा निकाल कर पूजा अर्चना की गई. इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए. पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं ने बताया कि माता के यहां सच्चे मन से पूजा करने पर हर मनोकामना पूरी होती है. माता तारिणी की पूजा से संकट टल जाता है. इस दौरान मन्नत पूरी होने पर भक्तों ने चढ़ावा चढ़ाया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-police-destroyed-three-acres-of-opium-crop-in-bota-village/">चांडिल

: पुलिस ने बोटा गांव में तीन एकड़ में नष्ट की अफीम की फसल
साथ ही बड़ी संख्या में लोग अपनी मन्नत मांगने के लिये भी पहुंचे थे. बड़ी संख्या में महिलाओं ने सोना नदी के हाई स्कूल स्थित घाट से पूजा अर्चना कर कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा शहर भ्रमण करते हुए बेहरासाही स्थित मां तारणी के मंदिर पहुंची. इसके बाद माता के पीठ पर कलश स्थापित कर पूजा की गई. मौके पर भक्तों के बीच प्रसाद बांटा गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही